CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Durg School Drug Case
Durg School Drug Case

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। दुर्ग के चंद्रशेखर आजाद स्कूल में कथित रूप से स्कूली बच्चों के नशीली दवा के सेवन से बीमार होने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में रैली निकालकर कोतवाली थाना का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एसपी के नाम सीएसपी हर्षित मेहर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। (Durg School Drug Case)

Contents
  • नशे के कारोबार के खिलाफ नारेबाजी : Durg School Drug Case
  • विशेष अभियान चलाने की मांग

नशे के कारोबार के खिलाफ नारेबाजी : Durg School Drug Case

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से रैली निकालकर कोतवाली थाना पहुंचे और शहर में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो बच्चों और युवाओं का भविष्य गंभीर संकट में पड़ सकता है।

ज्ञापन में कांग्रेस ने बताया कि घटना में 6 से 8 विद्यार्थियों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है, जो बेहद चिंताजनक है। संगठन ने पीड़ित विद्यार्थियों के समुचित उपचार और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें : Medical Stores license Suspended : नशीली दवाओं के खिलाफ मुहिम तेज, 25 मेडिकल दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Durg School Drug Case
Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन

 

विशेष अभियान चलाने की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सवाल उठाया कि आखिर नशीली दवा स्कूल परिसर तक कैसे पहुंची। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि यह मामला केवल एक स्कूल तक सीमित है या अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ऐसा नेटवर्क सक्रिय है। उनके अनुसार यह घटना शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चुनौती है।

यह भी पढ़ें : इडली डोसा बनाने वाला बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली दवा, दुर्ग पुलिस ने 4 सौदागर पकड़े, मेडिकल व्यावसायी भी गिरफ्तार

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में नशे और सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है और अपराध की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। संगठन ने सभी स्कूलों और उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान (Durg School Drug Case) चलाने की मांग की है।

साथ ही स्कूलों के आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित को लेकर व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवा के साथ आरोपी को दबोचा, 7200 टेबलेट जब्त, भिलाई-दुर्ग में Online नशे के ग्राहकों की लिस्ट खंगाल रही पुलिस

 

ख़बरें और भी हैं : CG Drug De-Addiction Campaign  : छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने की बड़ी तैयारी, राज्य के 5 नए जिलों में खुलेंगे नशामुक्ति केंद्र

Rajiv Bhavan Protest : राजीव भवन बवाल में 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, पथराव में 16 पुलिसकर्मी घायल
जापान में चमकेगा छत्तीसगढ़ का सितारा : बिलासपुर के अवि मानिकपुरी का अंडर-18 एशिया कप के लिए चयन
Chhattisgarh Rain Alert : बारिश का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी
UGC Double Degree Rule 2025: अब एक साथ दो डिग्रियां करना पूरी तरह वैध, छात्रों के लिए राहत की खबर!
AI Learning Tool: रायपुर की आस्था मानिक ने बनाया AI आधारित प्लेटफॉर्म, UPSC अभ्यर्थियों की तैयारी को देगा नई दिशा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?