CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP QUARTER ENCROACHMENT

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की नंदिनी माइंस टाउनशिप (BSP Quarter Encroachment) एक बार फिर सरकारी आवासों में कथित अवैध कब्जे और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चर्चा में है। स्थानीय नागरिकों ने बीएसपी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए टाउनशिप के क्वार्टरों में अवैध कब्जे, किराया कारोबार, बिजली-पानी चोरी और व्यावसायिक उपयोग के आरोप लगाए हैं।

Contents
  • 1200 क्वार्टरों में 650 पर कब्जे का दावा : BSP Quarter Encroachment
  • क्वार्टर किराये पर देने का आरोप : BSP Quarter Encroachment
  • मार्केट क्षेत्र में अवैध निर्माण और कनेक्शन के आरोप
  • भौतिक सत्यापन की मांग : BSP Quarter Encroachment
  • बीएसपी प्रशासन ने टिप्पणी से किया इनकार

यह भी पढ़ें :Rikesh Sen Action BSP : BSP में लोहा चोरी पर MLA रिकेश सेन का बड़ा अभियान, CM से आज चर्चा, कल केंद्रीय इस्पात मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

1200 क्वार्टरों में 650 पर कब्जे का दावा : BSP Quarter Encroachment

स्थानीय नागरिकों का दावा है कि नंदिनी माइंस टाउनशिप में करीब 1200 सरकारी क्वार्टर हैं, जिनमें से लगभग 650 आवासों पर अवैध कब्जा किया गया है। उनका कहना है कि लंबे समय से चल रही इन अनियमितताओं के कारण बीएसपी को राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या किसी जांच रिपोर्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP QUARTER ENCROACHMENT : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

क्वार्टर किराये पर देने का आरोप : BSP Quarter Encroachment

नागरिकों का आरोप है कि कुछ सरकारी शिक्षक और अन्य आवंटित व्यक्ति अपने नाम से मिले बीएसपी क्वार्टरों को नियमों के विपरीत किराये पर चला रहे हैं। वहीं कुछ बीएसपी कर्मचारियों द्वारा दो-दो क्वार्टर आवंटित कराकर उन्हें करीब 6 हजार रुपए प्रतिमाह तक किराये पर देने का दावा भी किया गया है।

इसके अलावा कुछ क्वार्टरों में बिना अनुमति स्कूल संचालन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने के आरोप भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

मार्केट क्षेत्र में अवैध निर्माण और कनेक्शन के आरोप

टाउनशिप मार्केट को लेकर भी स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई स्थानों पर अवैध निर्माण कर बड़े मकान, दुकानें, गैरेज और वर्कशॉप तैयार किए गए हैं।

नागरिकों ने कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कथित अवैध बिजली और नल कनेक्शन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने वर्षों पुराने “काले मीटर” की जांच और उन्हें बदलने की भी मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें :Accident due to negligence : बीएसपी मैनेजमेंट और ठेका कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

भौतिक सत्यापन की मांग : BSP Quarter Encroachment

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूरे टाउनशिप के क्वार्टरों और व्यावसायिक परिसरों का निष्पक्ष भौतिक सत्यापन कराया जाए तो सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और संभावित राजस्व नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

उन्होंने बीएसपी प्रबंधन से अवैध कब्जों की जांच, बिजली-पानी चोरी की पड़ताल और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें :Bhilai Steel Plant : बीएसपी की सुरक्षा, विस्तार और रोजगार के मुद्दों पर विधायक रिकेश सेन ने की चर्चा

बीएसपी प्रशासन ने टिप्पणी से किया इनकार

मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक प्रबंधक एसएन शुक्ला से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि संबंधित जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप स्थानीय नागरिकों की ओर से हैं। बीएसपी प्रबंधन की ओर से किसी विस्तृत जांच रिपोर्ट या आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : बीएसपी टाउनशिप के समर्थन में घर-घर पहुंचेंगे विधायक, नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे संवाद

ख़बरें और भी हैं : BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

Raigarh Industrial Safety Penalty : 6 औद्योगिक इकाइयों को श्रमिक सुरक्षा उल्लंघन पर लाखों रुपये का जुर्माना
कोपरा-जलाशय के पास प्रस्तावित प्लांट का आवेदन वापस, पर्यावरणीय कारणों से कंपनी का फैसला
SECL Employee Assault Case: दिनदहाड़े रोकी गई कर्मचारियों की बस, भीतर घुसकर की बेरहमी से पिटाई
‘वक्फ कानून पर राहुल गांधी ने क्यों साधी चुप्पी?’, BSP सुप्रीमो मायावती ने उठाए सवाल, बोलीं- मुस्लिमों की नाराजगी जायज
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् में बनाए गए सदस्य, भाजपा के दो और विधायकों को मिला स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

अक्टूबर से दिसंबर के बीच नॉर्थ इंडियन ओशन…

Hasdeo River Accident
Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के तीन…

BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू
BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार, भूपेश बघेल बोले- जगह और समय तय करें, हम तैयार हैं

पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत…

Goods Train Stone Peltin
Goods Train Stone Pelting : दीपका में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, गेवरा खदान जा रही थी ट्रेन

दीपका थाना क्षेत्र में चलती मालगाड़ी पर पथराव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?