CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Assault Case : ऑटो सवार पर हमला, दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO वायरल

Bilaspur Assault Case : ऑटो सवार पर हमला, दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO वायरल

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Bilaspur Assault Case
Bilaspur Assault Case

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। बिलासपुर में रविवार को मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए। पहली घटना तोरवा थाना क्षेत्र के गुरुनानक चौक की है, जहां बीच सड़क पर ऑटो सवार युवक का पीछा कर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। (Bilaspur Assault Case)

Contents
  • तोरवा में ऑटो सवार को दौड़ाकर पीटा : Bilaspur Assault Case
  • वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश
  • सरकंडा में शराब दुकान के पास युवक की पिटाई : Bilaspur Assault Case
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
  • ये आरोपी हुए गिरफ्तार : Bilaspur Assault Case
  • पहले से दर्ज हैं मारपीट के मामले

वहीं, दूसरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां शराब दुकान के पास एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Kawardha Bus Driver Beating : यात्री बस रोककर चालक से मारपीट और धमकी, बीच सड़क गुंडागर्दी का Video Viral

तोरवा में ऑटो सवार को दौड़ाकर पीटा : Bilaspur Assault Case

तोरवा थाना क्षेत्र के गुरुनानक चौक पर कुछ युवक बाइक से पहुंचे और ऑटो में सवार युवक का पीछा किया। युवक के नीचे उतरते ही हमलावरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और बीच सड़क लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की।

यह भी पढ़ें : Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद तोरवा पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Fighting between transgender groups : किन्नर गुटों में विवाद के बाद मारपीट, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

 

Bilaspur Assault Case
Bilaspur Assault Case : ऑटो सवार पर हमला, दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO वायरल

 

सरकंडा में शराब दुकान के पास युवक की पिटाई : Bilaspur Assault Case

इधर, सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित शराब दुकान के पास कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : Sukma prayer meeting controversy : मारपीट में कई ग्रामीण घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

वायरल वीडियो में कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ मारपीट करते नजर आए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Assault Viral Video : युवक से अमानवीय मारपीट, पैर छुआने और अपमानित करने का वीडियो वायरल

ये आरोपी हुए गिरफ्तार : Bilaspur Assault Case

पुलिस ने विकास यादव (21) निवासी नूतन चौक अटल आवास, सरकंडा, मानव ध्रुव (19) निवासी बहतराई भूकंप अटल आवास, राहुल गोंड़ (23) निवासी रिकांडो अटल आवास और ज्ञान सिंह गोंड़ (30) निवासी रिकांडो अटल आवास को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : Durg News : भिलाई में कटर दिखा मारपीट करने वाला गुण्डा बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त

पहले से दर्ज हैं मारपीट के मामले

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत मारपीट के मामले दर्ज हैं। घटना के दौरान सभी ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट की थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट

कांकेर: पुलिस ने पांच लोगों को नक्सली बताकर हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने किया विरोध…
Bilaspur Burqa Robbery Case : बुर्का पहनकर घर में घुसे लुटेरे, बंटवारे के विवाद ने खोली पोल
शादी का प्रलोभन दे पांच साल तक युवती का शोषण, भिलाई कैम्प-2 का फरार युवक गिरफ्तार
भिलाई में भाई को बचाने आई बहन को लगा चाकू, तीन दर्शन मंदिर के पीछे की घटना
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर में खतरे की घंटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?