सीजी भास्कर, 01 अगस्त। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवती ने पीछा करने का आरोप लगाते हुए एक युवक को बीच सड़क पर रोककर चप्पल से पीट दिया। युवती ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और बाद में इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Bhilai Girl Beats Stalker)
मामला सुपेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात युवती स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान स्मृति नगर निवासी 29 वर्षीय युवक कथित तौर पर उसका पीछा कर रहा था। कुछ दूरी पर युवक सड़क किनारे खड़ा था, तभी युवती ने उसे पहचान लिया और रोककर सवाल करने लगी।
युवती ने युवक से पूछा कि वह उसका पीछा क्यों कर रहा है। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और युवती ने युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। वीडियो में युवती युवक पर पहले भी पीछा करने का आरोप लगाती नजर आ रही है।
युवती का आरोप- मॉल में भी कर चुका था पीछा : Bhilai Girl Beats Stalker
युवती का कहना है कि कुछ महीने पहले एक मॉल में भी युवक उसका पीछा कर रहा था। उस समय वह वहां से निकल गई थी, लेकिन दोबारा युवक को देखकर उसने उसका सामना करने का फैसला किया।
वीडियो में युवक सफाई देते हुए कहता है कि वह सिर्फ बात करना चाहता था और माफी मांग रहा है। इस पर युवती नाराज होकर उससे सवाल करती है और कहती है कि ऐसे लोगों की वजह से लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।
यह भी पढ़ें : Bilaspur News : लड़की से छेड़खानी करने पर नशेड़ी की छात्रों ने की धुनाई, उठाकर पटका और चप्पल से पीटा
लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Assault Viral Video : युवक से अमानवीय मारपीट, पैर छुआने और अपमानित करने का वीडियो वायरल
10 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो : Bhilai Girl Beats Stalker
युवती द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर कई लोग युवती के साहस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Dhamtari molestation case : ताबीज पहनाने के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार



