CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय

Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय
Balod Excellent School

सीजी भास्कर, 8 अगस्त :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों को शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने जिले के पांचों विकासखंडों में एक-एक स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय (Balod Excellent School) खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इन स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि ग्रामीण विद्यार्थियों को शहरों और निजी स्कूलों जैसी शिक्षा व्यवस्था मिल सके।

Contents
  • इन पांच गांवों में खुलेंगे उत्कृष्ट विद्यालय
  • स्मार्ट क्लास से स्पोर्ट्स डोम तक की सुविधा
  • ग्रामीण बच्चों को मिलेंगे बेहतर अवसर
  • भर्ती प्रक्रिया शुरू, अगले सत्र से संचालन की तैयारी

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती

इन पांच गांवों में खुलेंगे उत्कृष्ट विद्यालय

योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड से एक-एक शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल का चयन किया गया है। इन स्कूलों को आधुनिक भवन और अत्याधुनिक संसाधनों से विकसित किया जाएगा। बालोद ब्लॉक में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बघमरा, डौंडी में कुआगोंदी, डौंडीलोहारा में मुडख़ुसरा, गुरुर में कंवर और गुंडरदेही में चंदनबिरही स्कूल को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन विद्यालयों के जरिए ग्रामीण विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान देना और स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें :  Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली

स्मार्ट क्लास से स्पोर्ट्स डोम तक की सुविधा

विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (Balod Excellent School) में पारंपरिक पढ़ाई के साथ तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूलों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। ब्लैकबोर्ड और चॉक की जगह स्मार्ट स्क्रीन के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी।  इसके अलावा आधुनिक साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, आईसीटी आधारित शिक्षण व्यवस्था, समृद्ध पुस्तकालय और ऑडिटोरियम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। विद्यार्थियों के लिए इनडोर स्पोर्ट्स डोम, बैडमिंटन हॉल और वॉलीबॉल ग्राउंड भी तैयार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  Bemetara CMHO Controversy : बेमेतरा CMHO के खिलाफ CHO संघ का मोर्चा, प्रताड़ना और अनैतिक आचरण के गंभीर आरोप

ग्रामीण बच्चों को मिलेंगे बेहतर अवसर

जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे के अनुसार इन स्कूलों के शुरू होने से ग्रामीण विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। तकनीक आधारित पढ़ाई से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे सरकारी स्कूलों की छवि बेहतर होगी और स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन भी बढ़ सकता है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें : Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

भर्ती प्रक्रिया शुरू, अगले सत्र से संचालन की तैयारी

उत्कृष्ट विद्यालयों (Swami Vivekananda Excellent School) के लिए शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, गणित, इतिहास और रसायन विज्ञान समेत विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं और शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक, भृत्य, चौकीदार और सफाई कर्मचारियों के पदों पर भी भर्ती की जा रही है। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि आगामी शिक्षण सत्र से इन पांचों उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन शुरू किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें :  UP Election 2027 : राहुल गांधी का Gen-Z कनेक्ट, अखिलेश से सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का बड़ा प्लान

CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित
CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Teacher Suspension Chhattisgarh : पाटन ब्लॉक के दो शिक्षक गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोप में निलंबित
ACB की बड़ी कार्रवाई, BEO और प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप 
Bhilai News : जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल और हायर सेकेण्डरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Flipkart Freedom Sale : शुरू हुई फ्रीडम सेल, iPhone से Smart TV तक पर बंपर आफर, यहां देखें पूरी डिटेल
Flipkart Freedom Sale : शुरू हुई फ्रीडम सेल, iPhone से Smart TV तक पर बंपर आफर, यहां देखें पूरी डिटेल

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए फ्रीडम…

Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना
Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना

नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने ऐसा सख्त फैसला…

Arun Pannalal
Arun Pannalal : भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बढ़ी मुश्किलें, जमानत खारिज होने के बाद जेल भेजे गए अरुण पन्नालाल

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम…

CG TET Deadline 2028 : छत्तीसगढ़ के 75 हजार शिक्षकों पर बड़ा संकट, 31 अगस्त तक TET पास करना जरूरी
CG TET Deadline 2028 : छत्तीसगढ़ के 75 हजार शिक्षकों पर बड़ा संकट, 31 अगस्त तक TET पास करना जरूरी

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 75…

DFO Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी
DFO Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?