CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Tantrik Ritual Case : श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना, जमानत के लिए अनुष्ठान

Bilaspur Tantrik Ritual Case : श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना, जमानत के लिए अनुष्ठान

By Newsdesk Admin
10/08/2026
Share
Bilaspur Tantrik Ritual Case
Bilaspur Tantrik Ritual Case

सीजी भास्कर, 10 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में चार युवक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। ग्रामीणों को गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवकों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान तीन युवक भाग निकले, जबकि एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। (Bilaspur Tantrik Ritual Case)

Contents
  • ग्रामीणों के पहुंचते ही भागे युवक : Bilaspur Tantrik Ritual Case
  • जमानत के लिए तंत्र साधना का दावा

मौके पर पुलिस को मरी हुई मछली, नींबू, सिंदूर, नारियल समेत पूजा में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री मिली। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें : Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Bilaspur Tantrik Ritual Case
Bilaspur Tantrik Ritual Case : : श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना

ग्रामीणों के पहुंचते ही भागे युवक : Bilaspur Tantrik Ritual Case

7 अगस्त की रात देवरी के मुक्तिधाम में कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। काफी देर तक निगरानी के बाद ग्रामीण एकजुट होकर श्मशान घाट पहुंचे। उन्हें आता देखकर चारों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए।

पकड़े गए युवक की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में बताई गई है, जो बिलासपुर के राजकिशोर नगर का रहने वाला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़ें : CG News : श्मशान में जलती चिता के सामने रात में तांत्रिक पूजा पाठ, युवक-युवती का फोटो रखकर की जा रही थी तांत्रिक क्रियाएं, महिला तांत्रिक के साथ पुरुष गिरफ्तार

जमानत के लिए तंत्र साधना का दावा

पुलिस की शुरुआती पूछताछ के मुताबिक, युवक का एक रिश्तेदार चाकूबाजी के मामले (Bilaspur Tantrik Ritual Case) में जेल में बंद है और उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आने के बाद श्मशान घाट में तंत्र क्रिया करने की सलाह दी गई थी। दावा किया गया था कि इस अनुष्ठान से रिश्तेदार को जमानत मिल सकती है।

इसी के चलते चार लोग श्मशान घाट पहुंचे और वहां तस्वीरें रखकर कथित तंत्र साधना करने लगे। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए युवक के बयानों के साथ मौके से बरामद सामग्री की भी जांच की जा रही है। पुलिस फरार तीन युवकों की तलाश में भी जुटी है।

यह भी पढ़ें : Occult Crime Jharkhand: तंत्र साधना के लिए युवक की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

ख़बरें और भी हैं :Tantra Fraud Case : भाई की मौत का राज जानने रायपुर पहुंचा कारोबारी, तंत्र-मंत्र के नाम पर 40 लाख की ठगी, ‘बाबा’ फरार

Jangir-Champa Crocodile : क्रोकोडायल पार्क, तालाबों से निकलकर घर में घुस रहे मगरमच्छ
Amit Shah Tamarind Center : बस्तर पहुंचकर अमित शाह ने चखी इमली, स्वाद लेते ही कही ऐसी बात जिसकी होने लगी चर्चा
भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू
Korba Well Accident : नशे में पानी निकालते गहरे कुएं में गिरा युवक, गई जान
Illegal Mining : अवैध खनन पर कसता शिकंजा, रात की कार्रवाई में पांच बड़ी मशीनें जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?