CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Student Beaten Video : 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा; वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद

Raipur Student Beaten Video : 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा; वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share
Raipur Student Beaten Video
Raipur Student Beaten Video

सीजी भास्कर, 09 अगस्त। रायपुर के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब 40 सेकेंड में छात्र को 46 से ज्यादा थप्पड़ मारे गए। इस दौरान एक युवक उसके चेहरे पर लात मारते हुए भी दिखाई दे रहा है। (Raipur Student Beaten Video)

Contents
  • विवाद के बाद बाहर से बुलाए गए युवक : Raipur Student Beaten Video
  • शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

आरोप है कि स्कूल में हुए विवाद के बाद एक छात्र ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया और उनके साथ मिलकर पीड़ित छात्र से मारपीट की। घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट करने वालों में शामिल एक युवक ने खुद को डॉन बताते हुए धमकी दी। उसने कथित तौर पर अपनी मां के वकील होने और जज से पहचान होने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें : Swami Atmanand School : लंच के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया

 

Raipur Student Beaten Video
Raipur Student Beaten Video : 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा; वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद

विवाद के बाद बाहर से बुलाए गए युवक : Raipur Student Beaten Video

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद एक छात्र ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया। इन युवकों ने कथित तौर पर पीड़ित छात्र को घेरकर थप्पड़, लात और घूंसों से पीटा।

मारपीट के दौरान एक युवक छात्र के चेहरे पर लात मारता हुआ भी वीडियो में नजर आ रहा है। घटना के बाद पीड़ित छात्र और उसके परिवार में डर का माहौल होने की बात कही जा रही है। पुलिस की जांच में वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : 

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी स्कूल के प्राचार्य को दी गई थी और शिकायत भी की गई, लेकिन समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का कहना है कि छात्र स्कूल में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद छात्र ने स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेकर पढ़ाई छोड़ दी। मारपीट (Raipur Student Beaten Video) का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो की सत्यता, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और घटना के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Surajpur Death Case : दिव्यांग पिता ने बेटे की मौत को बताया हत्या, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

कृषि मंत्री नेताम ने विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर दी पौने 3 करोड़ की स्वीकृति, वैशाली नगर विधानसभा के सभी बाजारों की जल्द सुधरेगी हालत
BHU में एक और छात्र धरने पर, कहा – प्रवेश देने के बजाय राजनीतिक रूप से अपमानित किया जा रहा
Furniture Scam : 5 साल पुराने फर्नीचर घोटाले में फिर तेज हुई जांच, दस्तावेज नहीं मिले तो एसीबी पहुंची दफ्तर
Illegal Paddy Stock Check: खरीदी के बीच ही खुल रहे गड़बड़ियों के राज, समितियों में पकड़े जा रहे छिपे हुए स्टॉक
Chhattisgarh Rajat Mahotsav : पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, नक्सलवाद पर साधा निशाना, पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी चाबियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी
Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी

सीजी भास्कर, 23 सितंबर : जशपुर जिले के…

Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में
Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में

मछली पालन (Fish Farming Success) को आजीविका का…

Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड
Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड

ग्रामसभा में शराबबंदी का प्रस्ताव (Kevra Liquor Ban)…

Sheetla Mai Temple
Sheetla Mai Temple : शीतला माई मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मंदिर में दानपेटी तोड़कर रकम चोरी करने के…

Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार
Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले उपचारित पानी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?