CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई

Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई

By Newsdesk Admin
10/08/2026
Share
Balod Traffic Police Action
Balod Traffic Police Action

सीजी भास्कर, 10 अगस्त। बालोद जिले में नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पिछले तीन दिनों में पुलिस ने 54 नाबालिगों को वाहन चलाते पकड़ा। इन मामलों में उनके अभिभावकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 7 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने नाबालिगों को समझाइश देकर दोबारा वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी। (Balod Traffic Police Action)

Contents
  • जिलेभर में चलाया जा रहा जांच अभियान : Balod Traffic Police Action
  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिगों के वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में लगातार जांच की जा रही है। वाहन चलाते पाए जाने पर नाबालिगों के अभिभावकों को जिम्मेदारी समझाते हुए कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Car Stunt Video : चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलीं युवतियां, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, पुलिस जांच में जुटी

Balod Traffic Police Action
Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई

 

जिलेभर में चलाया जा रहा जांच अभियान : Balod Traffic Police Action

पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर यातायात पुलिस के साथ थाना और चौकी क्षेत्रों में नाबालिग वाहन चालकों की जांच की जा रही है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। साथ ही वाहन चलाने की अनुमति देने से पहले उम्र और वैध ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता का ध्यान रखने को कहा गया है।

अभियान के तहत 7 अगस्त को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत 118 प्रकरण दर्ज किए गए और 38,500 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।

इन मामलों में बिना हेलमेट वाहन चलाने के 12, बिना सीट बेल्ट के 5, मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने के 2 और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का एक मामला शामिल है। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 89 प्रकरण दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Traffic Rules 2026 : दो पहिया वाहन पर अब चालक के साथ सहयात्री के लिए भी हेलमेट अनिवार्य

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई

पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की। दोनों मामलों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कुल 20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। यातायात प्रभारी नवीन बोरकर के अनुसार दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा जा रहा है।

नियमों के अनुसार पहली बार शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित (Balod Traffic Police Action) किया जा सकता है। दोबारा इसी तरह की गलती सामने आने पर लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है।

पुलिस ने कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बिना वैध लाइसेंस वाहन नहीं देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें : Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग

ख़बरें और भी हैं :Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

RTI Application : आरटीआई आवेदन लगाने पर मिली धमकी…कॉल रिकार्डिंग पेनड्राइव में देकर थाने में शिकायत…
Chhattisgarh Voter List Revision 2025 : सिर्फ 5 दिन में 30 लाख मतदाताओं तक पहुंची टीम, छत्तीसगढ़ में जोर पकड़ रहा है विशेष पुनरीक्षण अभियान
नेपाल बॉर्डर पर शहीद हुए बिलासपुर के जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा: 50 मीटर खाई में गिरने से हुई थी मौत, आज अंतिम विदाई
Ashram Hostel Students : अब ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी, हर महीने उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक
OMG : छत्तीसगढ़ में IPS के संरक्षण में गांजा तस्करी, कुछ पुलिस कर्मचारी भी सहयोग कर काट रहे चांदी, फिलहाल 4 पुलिस वाले Suspend, जांच जारी, IPS सहित कई अधिकारी लपेटे में, करोड़ों का बैंक ट्रांजेक्शन पकड़ाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?