CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

By Newsdesk Admin
10/08/2026
Share
Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Shaadi.com Fraud Case

सीजी भास्कर, 10 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी डॉट कॉम के जरिए युवती से दोस्ती की। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। (Bilaspur Marriage Scam)

Contents
  • एसएसपी ने रखा था 5 हजार का इनाम : Bilaspur Marriage Scam
  • तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
  • एक रुपया भेजकर खाते की कड़ी जोड़ी : Bilaspur Marriage Scam

यह भी पढ़ें : Online Dating Blackmail : शादी वेबसाइट पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल, लेडी कांस्टेबल से 4 लाख की वसूली

 

कोरबा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती तोरवा क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने बीते 9 मार्च को तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकीपहचान सोशल मीडिया मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव से हुई थी। वह सरकंडा क्षेत्र में रहता था। पवन ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को विश्वास में लिया और शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। बाद में नौकरी लगाने के नाम पर उससे नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले लिए। इनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है।

यह भी पढ़ें : Raipur Love Marriage Case : शादी के बाद युवक की पहचान को लेकर विवाद, युवती ने लगाए धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

 

एसएसपी ने रखा था 5 हजार का इनाम : Bilaspur Marriage Scam

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पवन फरार हो गया और पत्नी नवीता के साथ लगातार ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने पामगढ़ और सरकंडा स्थित संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हुई। लिहाजा, एसएसपी रजनेश सिंह ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Rape Case : शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरक्षक गिरफ्तार

 

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

तोरवा पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू की। जांच में उसके अधिकांश खाते बंद मिले। वहीं पत्नी नवीता यादव के एक बैंक खाते में लेन-देन जारी था। पुलिस ने इस खाते की ट्रांजेक्शन की बारीकी से पड़ताल की तो बल्लभगढ़, हरियाणा में राशि निकाले जाने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें : Teacher Recruitment Scam : नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों लेने का आरोप, चार पीड़ितों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

 

एक रुपया भेजकर खाते की कड़ी जोड़ी : Bilaspur Marriage Scam

तोरवा टीआई रजनीश सिंह ने खाते से जुड़े सुरागों को और पुख्ता करने के लिए उसमें एक रुपए की राशि भेजकर उसकी गतिविधि की पुष्टि की। इसके बाद खाते से जुड़े च्वाइस सेंटर और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बल्लभगढ़ में आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेन-देन से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आखिरकार पवन यादव और उसकी पत्नी नवीता यादव तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : Marriage fraud : शादी का झांसा, शोषण, गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने पवन कुमार यादव (34), निवासी ग्राम डुडंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा और उसकी पत्नी नवीता यादव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बल्लभगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया। 9 अगस्त को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Agriculture Officer Arrest CG : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

 

ख़बरें और भी हैं : Minor Kidnapping Rape Case Bilaspur: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Raipur Cafe Controversy : रक्षाबंधन पर बीयर ऑफर से विवाद, ‘द बीयर कैफे’ पहुंचा बजरंग दल
इस दर्दनाक हादसे को देख निकल गईं चीखें, इनोवा के सामने अचानक आ गया बच्चा….मां का रो-रो कर बुरा हाल, घटना सीसीटीवी में कैद
छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा…
Bhilai Tanker Accident : भिलाई में दर्दनाक हादसा: टैंकर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत, पति घायल
60 एकड़ जमीन खाली कराने का अल्टीमेटम, 8 हजार घरों को मिला नोटिस, 15 दिन का समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?