CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय
Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : झीरम घाटी नरसंहार मामले में 11 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने लगातार तीन दिनों तक चली मैराथन बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब 31 अगस्त 2026 को बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाएगी। इस फैसले (Jhiram Ghati Verdict) पर पूरे छत्तीसगढ़ की नजर है।

Contents
  • तीन दिन चली अंतिम बहस, 31 अगस्त को फैसला
  • 10 आरोपियों पर चल रहा केस
  • 25 मई 2013 को हुआ था झीरम घाटी हमला
  • जांच और न्यायिक प्रक्रिया का लंबा सफर

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए

 

तीन दिन चली अंतिम बहस, 31 अगस्त को फैसला

एनआईए के विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में सोमवार से बुधवार तक मामले की अंतिम सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने करीब 12 घंटे तक अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों पक्षों की अंतिम प्रत्युत्तर दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

 

अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता दिनेश पाणिग्राही ने मामले से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों को अदालत के सामने रखा। इसके बाद बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद चौधरी ने करीब चार घंटे तक कानूनी बिंदुओं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपनी दलीलें पेश कीं।

 

यह भी पढ़ें : Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

 

10 आरोपियों पर चल रहा केस

झीरम घाटी मामले की सुनवाई के दौरान कुल 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच एजेंसी ने मामले में 41 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें से 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी थी। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वर्तमान में 10 आरोपियों के खिलाफ न्यायिक हिरासत में मुकदमा चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Durg Fake Cigarette Case : इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट का कारोबार पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

अब अदालत की अंतिम सुनवाई पूरी होने के बाद (Jhiram Ghati Verdict) का इंतजार है। 31 अगस्त को आने वाले फैसले से इस लंबे समय से चले आ रहे मामले की न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण पड़ाव आएगा।

 

यह भी पढ़ें :  Low Seat Bikes : छोटी हाइट वालों की टेंशन खत्म, ये बाइक और स्कूटर चलाने में देंगे बेहतर बैलेंस और आराम

 

25 मई 2013 को हुआ था झीरम घाटी हमला

25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा और उदय मुदलियार समेत 29 नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी।

झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक हिंसक घटनाओं में शामिल है। घटना के बाद मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए ने वर्ष 2014 में पहली चार्जशीट और वर्ष 2015 में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी।

 

यह भी पढ़ें : Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

 

जांच और न्यायिक प्रक्रिया का लंबा सफर

केंद्र सरकार के निर्देश पर 27 मई 2013 को एनआईए ने जांच अपने हाथ में ली थी। इसके बाद राज्य सरकार ने भी न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। वर्ष 2020 में राज्य सरकार ने मामले में अलग से एसआईटी गठित की और दरभा थाने में बड़ी साजिश की जांच के लिए नई एफआईआर दर्ज की गई।

न्यायिक आयोग ने नवंबर 2021 में अपनी जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी थी। वहीं नवंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य पुलिस की एफआईआर की जांच के खिलाफ एनआईए की याचिका खारिज कर दी थी। अब 31 अगस्त 2026 को एनआईए की विशेष अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

 

यह भी पढ़ें : Hareli Festival : हरेली पर छत्तीसगढ़ में दिखा लोकजीवन का रंग, खेतों से आंगन तक गूंजा तिहार का उल्लास

Barnawapara Wildlife : प्रकृति ने लौटाया कर्ज! बारनवापारा के जंगलों में फिर दिखी काले हिरणों की रौनक
CG Breaking : रिटायर्ड IAS विश्वकर्मा पिछडा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष बनाए गए, देखिए नियुक्त 6 सदस्यों की टीम में किसे मिली जिम्मेदारी…❓
Chhattisgarh SI Recruitment 2025 : मुख्यमंत्री ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”
Cattle Killed by Truck India : जांजगीर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने 12 मवेशियों को कुचला, गांव में आक्रोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?