CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott

सीजी भास्कर, 13 अगस्त। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पारंपरिक चाय पार्टी में शामिल नहीं होने के पीछे अपनी वजह बताई। पार्टी का कहना है कि स्पीकर की ओर से कस्टमरी स्पीच नहीं दी गई और न ही यह बताया गया कि संसद का कामकाज कैसा रहा। इसी कारण विपक्ष ने चाय पार्टी का बहिष्कार करने का फैसला किया। इससे पहले कार्यक्रम में प्रियंका गांधी को भेजने की तैयारी थी, जबकि सोनिया गांधी और खरगे के भी इसमें शामिल होने की बात थी। (Opposition Tea Party Boycott)

Contents
  • कांग्रेस से दूरी के बाद DMK के रुख पर चर्चा : Opposition Tea Party Boycott
  • विपक्ष के लिए क्यों बढ़ी चिंता?
  • परिसीमन विधेयक के लिए अहम हो सकती है DMK की भूमिका : Opposition Tea Party Boycott

वहीं, विपक्ष की ओर से सिर्फ डीएमके का चाय पार्टी में पहुंचना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। डीएमके सांसद कनिमोझी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत भी की। इसे सियासी तौर पर अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मसूरी में DM की ‘लापरवाही’ पड़ी भारी: ओम बिरला की यात्रा में प्रोटोकॉल तोड़ने पर देहरादून के DM को नोटिस!

कांग्रेस से दूरी के बाद DMK के रुख पर चर्चा : Opposition Tea Party Boycott

कनिमोझी के चाय पार्टी में शामिल होने के पीछे कांग्रेस के साथ गठबंधन टूटने, दक्षिण भारत के प्रतिनिधित्व और परिसीमन के मुद्दे को अहम माना जा रहा है। डीएमके ने हाल ही में कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म किया है।

कनिमोझी की मौजूदगी को इस संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है कि डीएमके भले ही NDA का हिस्सा न हो, लेकिन वह परिसीमन का पूरी तरह विरोध करने के पक्ष में भी नहीं है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा में हंगामा: ओम बिरला ने सांसद को फटकारा, कहा – सदन में शेरो-शायरी नहीं चलती

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott :  ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

विपक्ष के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

पिछले साल मानसून सत्र खत्म होने के बाद जब विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष की पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार किया था, तब डीएमके भी विपक्ष के साथ खड़ा था। उस समय डीएमके का कोई नेता चाय पार्टी में शामिल नहीं हुआ था।

हालांकि इस बार तस्वीर अलग नजर आई। कनिमोझी के चाय पार्टी में पहुंचने के बाद सियासी गलियारों में डीएमके के अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इसे विपक्ष से डीएमके की दूरी और सत्ता पक्ष के करीब आने के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।

यह स्थिति सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष के लिए चिंता का विषय मानी जा रही है। अगर डीएमके NDA को समर्थन देता है तो विपक्षी एकता पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Brijmohan Agrawal Amit Kataria Controversy  :  बृजमोहन-कटारिया विवाद पर लोकसभा स्पीकर सख्त, फैक्चुअल नोट तलब

परिसीमन विधेयक के लिए अहम हो सकती है DMK की भूमिका : Opposition Tea Party Boycott

मोदी सरकार अगर डीएमके को अपने पक्ष में बनाए रखने में सफल रहती है, तो आने वाले समय में परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने की राह आसान हो सकती है। डीएमके के पास लोकसभा में 22 सांसद हैं, इसलिए उसका समर्थन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डीएमके के विरोध के चलते ही सरकार अप्रैल में आयोजित विशेष सत्र के दौरान इस विधेयक को पारित नहीं करा सकी थी। ऐसे में अब कनिमोझी का लोकसभा अध्यक्ष की चाय पार्टी में शामिल होना कई सियासी संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 8.30 लाख परिवारों के पक्का मकान का सपना होगा पूरा, ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों की बल्ले-बल्ले

India vs Ireland T20 Series Security Concern : बेलफास्ट में हिंसक बवाल से बढ़ी चिंता
Alwar Spy Arrested : पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जानकारी लीक करने वाला गिरफ्तार
आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, एक की जान गई, 6 लोग घायल
Modi Successor Debate: पीएम मोदी के उत्तराधिकारी पर जारी बहस के बीच मोहन भागवत का साफ बयान
Divyang Employment Camp Raipur : दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का बड़ा मौका, रायपुर में आज 100 पदों पर विशेष प्लेसमेंट कैम्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?