सीजी भास्कर, 26 अगस्त। व्यापमं परीक्षा के फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले में रायपुर के एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे पर मामले को रफादफा करने के नाम पर कोचिंग संचालक से 1 लाख रुपए मांगने और 80 हजार रुपए लेने का आरोप है। (Raipur Trainee SI Bribery Case)
यह भी पढ़ें : Fake Education Order Scam: फर्जी आदेश के दम पर सरकारी नौकरी, जांच पूरी होते ही चार कर्मचारी बर्खास्त
कार्रवाई का दबाव बनाकर पैसे मांगने का आरोप : Raipur Trainee SI Bribery Case
मामला राखी थाना क्षेत्र में दर्ज व्यापमं के फर्जी परीक्षा आदेश से जुड़ा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान जांच अधिकारी महेश कुमार ओगरे पर कोचिंग संचालक को कार्रवाई का डर दिखाकर दबाव बनाने और उससे रकम मांगने का आरोप लगा।
बताया गया कि कोचिंग संचालक को बाद में पता चला कि फर्जी व्यापमं आदेश से जुड़े मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। इसके बावजूद कार्रवाई की बात कहकर उस पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि इसी दबाव के चलते उससे 80 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद संचालक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की।

जांच के बाद एसपी ने किया निलंबित
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर पर अनुचित दबाव बनाने, अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग से जुड़े आरोप सामने आए। इसके बाद पुलिस विभाग ने महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Land Fraud Case : 70 एकड़ सरकारी जमीन का फर्जी नामांतरण, पटवारी निलंबित
फर्जी व्यापमं आदेश की जांच भी जारी : Raipur Trainee SI Bribery Case
दरअसल, सहायक शिक्षक और व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2026 से संबंधित एक फर्जी परीक्षा निर्देश सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर प्रसारित किया गया था। व्यापमं की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। शिकायत के बाद राखी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अब पुलिस फर्जी परीक्षा आदेश जारी करने वाले आरोपियों की तलाश के साथ ही ट्रेनी एसआई पर लगे रिश्वत के आरोपों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Insurance claim fraud : दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज
ख़बरें और भी हैं : Fake Promotion Education Department : शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमोशन का खुलासा, दुर्ग संभाग ने दो कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द की



