दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बंगाल मॉनिटर लिजार्ड (गोह) को पकड़कर उसका शिकार करने और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में वन विभाग ने तीन युवकों को पकड़ा है। आरोप है कि युवकों ने गोह को शराब के साथ खाने के लिए पकड़ा था। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जिसके वायरल होने के बाद वन विभाग को इसकी जानकारी मिली। (Goh Hunting Case)
यह भी पढ़ें : Wildlife Hunting: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों पर वन विभाग की कार्यवाही : Goh Hunting Case
आरोपियों की पहचान हुंगा ओयाम (30), कोसा ओयामी (39) और नंदाराम ओयामी (36) के रूप में हुई है। तीनों खूंटेपाल गांव के रहने वाले हैं और बोर उत्खनन करने वाली गाड़ी में काम करते हैं। मामला श्यामगिरी इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दो युवक गोह को पकड़ते नजर आए। वीडियो में उसके साथ क्रूरता करते हुए उसे नुकसान पहुंचाने के दृश्य भी दिखाई दिए। बाद में उसे पकाकर खाने की बात सामने आई।
वीडियो वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचने के बाद PCCF के निर्देश पर बचेली रेंजर प्रीतेश पांडेय और उनकी टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। वन विभाग के अनुसार, गोह की उम्र करीब 3 से 4 महीने थी।
यह भी पढ़ें :Chital Hunting : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Bar Navapara Wildlife Crime : अवैध शिकार पर शिकंजा, बारनवापारा से एक आरोपी गिरफ्तार



