CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

By Newsdesk Admin
30/08/2026
Share
Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में 50 हजार तक की रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत की खबर है। अब 50 हजार रुपए तक की होल्ड रकम वापस पाने के लिए पीड़ितों को कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई व्यवस्था के तहत पुलिस के पास क्षतिपूर्ति बॉन्ड जमा करने के बाद राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए रायपुर में फिलहाल 100 रुपए का बॉन्ड लिया जा रहा है। (Cyber Fraud Money Refund)

Contents
  • एक सप्ताह में मिल सकती है होल्ड रकम : Cyber Fraud Money Refund
  • बॉन्ड की राशि को लेकर अलग-अलग व्यवस्था
  • तीन साल में 68 हजार लोगों से 729 करोड़ की ठगी : Cyber Fraud Money Refund
  • 50 हजार तक की राशि के लिए एफआईआर जरूरी नहीं
  • 50 हजार से ज्यादा रकम पर एफआईआर जरूरी 
  • होल्ड रकम वापस लेने की प्रक्रिया : Cyber Fraud Money Refund

 

यह भी पढ़ें : Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

 

एक सप्ताह में मिल सकती है होल्ड रकम : Cyber Fraud Money Refund

गृह मंत्रालय और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की नई व्यवस्था के तहत मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल और ग्रीवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म के जरिए होल्ड रकम वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 50 हजार रुपए तक की राशि के लिए पीड़ित से क्षतिपूर्ति बॉन्ड लेने के बाद करीब एक सप्ताह के भीतर रकम खाते में वापस की जा सकती है।

यह बॉन्ड एक तरह का शपथ पत्र होगा। इसमें पीड़ित को यह सहमति देनी होगी कि यदि भविष्य में अदालत के आदेश पर रकम वापस करनी पड़ी तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा।

यह भी पढ़ें : Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर

 

बॉन्ड की राशि को लेकर अलग-अलग व्यवस्था

क्षतिपूर्ति बॉन्ड की राशि को लेकर अलग-अलग जगहों पर अलग व्यवस्था सामने आ रही है। रायपुर में फिलहाल 100 रुपए का बॉन्ड लिया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर 1000 रुपए तक का बॉन्ड लिया जा रहा है। इंडियन स्टाम्प एक्ट-1899 के तहत क्षतिपूर्ति बॉन्ड के लिए 1000 रुपए की स्टाम्प ड्यूटी का प्रावधान बताया गया है।

 

यह भी पढ़ें :Cyber Fraud Case  : 8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में 50 हजार तक की रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

 

तीन साल में 68 हजार लोगों से 729 करोड़ की ठगी : Cyber Fraud Money Refund

राज्य में साइबर ठगी के मामलों का आंकड़ा भी चिंताजनक है। पिछले तीन साल में करीब 68 हजार लोगों से 729 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। इनमें से लगभग 72 करोड़ रुपए की राशि होल्ड कराई गई है।

यह भी पढ़ें : Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

 

50 हजार तक की राशि के लिए एफआईआर जरूरी नहीं

50 हजार रुपए तक की होल्ड रकम वापस लेने के लिए पीड़ित को एफआईआर या कोर्ट के आदेश की आवश्यकता नहीं होगी। पुलिस क्षतिपूर्ति बॉन्ड लेकर राशि वापस करने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

यह भी पढ़ें :Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा

 

50 हजार से ज्यादा रकम पर एफआईआर जरूरी 

यदि किसी एक खाते में 50 हजार रुपए से अधिक की ठगी की रकम होल्ड है तो एफआईआर जरूरी होगी। इसके बाद मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल पर रिक्वेस्ट दर्ज (Cyber Fraud Money Refund) कर पुलिस टीम बॉन्ड और जरूरी दस्तावेज अपलोड करेगी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रकम वापस की जाएगी।

यह भी पढ़ें :साइबर अपराध पर कड़ी नजर और बेहतर सुरक्षा के लिए बढ़ाया जाएगा पुलिस नेटवर्क

 

होल्ड रकम वापस लेने की प्रक्रिया : Cyber Fraud Money Refund

पीड़ित को मनी रेस्टोरेशन सिटीजन पोर्टल पर जाकर एक्नॉलेजमेंट नंबर या ओटीपी से लॉगइन करना होगा। इसके बाद बैंक खाते में होल्ड की गई राशि की जानकारी देखी जा सकेगी। आवश्यकतानुसार बैंक विवरण, आईएफएससी कोड, धोखाधड़ी की राशि, पैन कार्ड, एफआईआर की कॉपी और कोर्ट का रिफंड ऑर्डर जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

इसके बाद ‘रिफंड के लिए अनुरोध’ दर्ज करने पर एक यूनिक आईडी जनरेट होगी। आवेदन जांच अधिकारी तक पहुंचेगा। सत्यापन और क्षतिपूर्ति बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र राशि पीड़ित के खाते में वापस की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :पुलिस को चकमा : पेट दर्द का बहाना, अस्पताल से भागा साइबर अपराधी

Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट
Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं
Teak Smuggling Action : कांकेर में सागौन तस्करी पर वन विभाग का बड़ा प्रहार, दो ठिकानों से भारी खेप जब्त
CG खबर : Girlfriend के साथ कार में पकड़ाए Husband को पत्नी ने पीटा, गर्लफ्रेंड को चौपाटी घुमाने लाए थे वकील साहब, मौके पर आ धमकी पत्नी, घंटे भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा का Video वायरल
Fake Fertilizer Scam Action : किसानों को ठग रहे थे खाद माफिया, प्रशासन ने कसा शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?