CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

By Newsdesk Admin
12/09/2026
Share
Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

सीजी भास्कर, 12 सितम्बर। बिलासपुर में कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैज ने मुख्यमंत्री को आदिवासी मानने से इनकार करते हुए उन्हें ‘बनवासी’ बताया। (Deepak Baij Tribal Remark)

Contents
  • आदिवासी दिवस का जिक्र कर साधा निशाना : Deepak Baij Tribal Remark
  • ‘ढालदास तो ट्रेलर है’
  • कांग्रेस छोड़कर BJP जाने वालों पर भी निशाना : Deepak Baij Tribal Remark
  • तीन दिन के मंथन को बताया ‘अमृत’
  • कोल ब्लॉक और शराब के मुद्दे पर सरकार को घेरा
  • ‘एक-एक कार्यकर्ता अर्जुन बनकर निकलेगा’ : Deepak Baij Tribal Remark

 

यह भी पढ़ें : Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

आदिवासी दिवस का जिक्र कर साधा निशाना : Deepak Baij Tribal Remark

दीपक बैज ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री आदिवासी होते तो आदिवासी दिवस के दिन प्रदेशवासियों को बधाई देते। इसी बात को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

‘ढालदास तो ट्रेलर है’

भाजपा नेताओं के कांग्रेस के संपर्क में होने का दावा करते हुए बैज ने कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत हुई है और आगे कई बड़े धमाके होंगे।

कांग्रेस में शामिल हुए धर्मगुरु बालदास के बड़े बेटे ढालदास का जिक्र करते हुए बैज ने कहा कि ‘ढालदास तो ट्रेलर है।’ हालांकि उन्होंने किसी अन्य भाजपा नेता का नाम नहीं बताया।

 

यह भी पढ़ें : Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

कांग्रेस छोड़कर BJP जाने वालों पर भी निशाना : Deepak Baij Tribal Remark

बैज ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ये नेता उनके साथ चलते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद पीछे की लाइन में भी नजर नहीं आते।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती, जबकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने और मौका देने की परंपरा है।

 

यह भी पढ़ें : Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

 

तीन दिन के मंथन को बताया ‘अमृत’

तीन दिवसीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैज ने कहा कि इसमें आगामी चुनाव की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि तीन दिन के मंथन में ‘विष की एक बूंद भी नहीं निकली, अमृत ही अमृत निकला।’ बैज के मुताबिक मास्टर ट्रेनर और ब्लॉक अध्यक्ष प्रशिक्षण लेकर अपने क्षेत्रों में जाएंगे और सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें : Young Lawyers Internship : कांग्रेस की नई रणनीति, 10 युवा वकीलों को सांसदों के साथ काम करने का मौका

कोल ब्लॉक और शराब के मुद्दे पर सरकार को घेरा

दीपक बैज ने कोल ब्लॉक और प्रदेश की खनिज संपदा को लेकर भाजपा सरकार पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप (Deepak Baij Tribal Remark) लगाया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस आने वाले समय में बड़ी लड़ाई लड़ेगी।

हाथी-मानव द्वंद्व और पर्यावरण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। वहीं शराब के मुद्दे पर बैज ने नकली शराब, होलोग्राम और पैकिंग को लेकर आरोप लगाए और प्रदेश में शराब सिंडिकेट चलने का दावा किया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस नेटवर्क का पैसा और कमीशन आखिर कहां तक पहुंच रहा है।

 

यह भी पढ़ें :Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

‘एक-एक कार्यकर्ता अर्जुन बनकर निकलेगा’ : Deepak Baij Tribal Remark

आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैज ने कहा कि कांग्रेस का रोडमैप तैयार है। किसान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय निकायों की स्थिति जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अर्जुन बनकर निकलेगा और उसका निशाना मछली की आंख पर होगा। बैज ने संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की बात कही।

 

ख़बरें और भी हैं : CM House Marathon Meeting Chhattisgarh : कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले- सरकार और संगठन में सब ठीक नहीं

Mumbai Indians ग्रीन, गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने लगायी जीत की हैट्रिक
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जानलेवा साबित हो रहा स्वाइन फ्लू, 24 घंटे में 2 की मौत, एक हफ्ते में मिले 29 पॉजिटिव
हुमा कुरैशी के कज़िन आसिफ की हत्या में सामने आई लड़की की भूमिका, क्या इसी ने उकसाया था?
अमरावती में महिला पुलिस अधिकारी की संदिग्ध हत्या, गला घोंटकर की गई वारदात
Absconding accused arrested in rape case of woman : न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?