CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश

Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश

By Newsdesk Admin
15/09/2026
Share
Elephant Calf Rescue
Elephant Calf Rescue

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड से बिछड़े हाथी शावक को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू (Elephant Calf Rescue) कर लिया है। करीब पांच दिनों तक शावक को उसके मूल झुंड से मिलाने की कोशिश की गई, लेकिन हाथियों के दल ने उसे स्वीकार नहीं किया। पैर में चोट और शारीरिक कमजोरी मिलने के बाद उसकी सुरक्षा को देखते हुए अब उसे सरगुजा के रमकोला हाथी रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

Contents
  • अकेला मिला था हाथी का शावक Elephant Calf Rescue 
  • ग्रामीणों की भीड़ से बढ़ी परेशानी
  • बाएं पैर में मिली चोट, शरीर भी कमजोर
  • ट्रेंकुलाइज कर भेजा गया रमकोला

 

Elephant Calf Rescue

 

अकेला मिला था हाथी का शावक Elephant Calf Rescue 

 

9 सितंबर को ग्राम चाल्हा बाजार में एक हाथी शावक के अकेले घूमने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वन अमला और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय पशु चिकित्सक से शावक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उसे निर्धारित आहार देकर लगातार निगरानी में रखा गया।

10 सितंबर को वन विभाग की टीम ने शावक के मूल झुंड को करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर ट्रैक किया। इसके बाद 11 और 12 सितंबर को शावक को झुंड के पास ले जाकर उसे वापस मिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन दल ने उसे स्वीकार नहीं किया। झुंड से दोबारा अलग होने के बाद शावक वापस उसी क्षेत्र में लौट आया।

 

यह भी पढ़ें: Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात

 

ग्रामीणों की भीड़ से बढ़ी परेशानी

 

शावक के खेतों में घूमने की खबर फैलने के बाद उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। वन विभाग ने ग्राम चाल्हा और बताती में बैठक कर ग्रामीणों को शावक से दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की समझाइश दी।

लगातार निगरानी के दौरान शावक की स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया।

 

बाएं पैर में मिली चोट, शरीर भी कमजोर

 

13 सितंबर को कानन पेंडारी बिलासपुर से वन्यप्राणी शल्यज्ञ और महावतों की टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने शावक की जांच की, जिसमें उसके बाएं पैर में चोट और शरीर में कमजोरी पाई गई।

चिकित्सकीय जांच और पिछले पांच दिनों के प्रयासों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि हाथियों का झुंड उसे स्वीकार नहीं कर रहा है। दूसरी ओर, शावक को देखने के लिए लगातार जुट रही भीड़ और उसकी कमजोर स्थिति को देखते हुए उसे खुले में छोड़ना भी सुरक्षित नहीं था।

 

यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

 

ट्रेंकुलाइज कर भेजा गया रमकोला

 

चिकित्सकीय सलाह के बाद शावक को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक अनुमति प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

सोमवार को अचानकमार टाइगर रिजर्व, कानन पेंडारी और रमकोला के पशु चिकित्सकों व महावतों की टीम ने तय प्रक्रिया के अनुसार शावक को सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे विशेष वाहन से सरगुजा स्थित रमकोला हाथी रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के अधिकारियों, हाथी मित्र दल और स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। अब रमकोला में विशेषज्ञों की निगरानी में शावक की देखभाल की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं: Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस

युक्तियुक्तकरण में भेदभाव? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहुंचा मामला, आदेश सुरक्षित
नगरीय निकाय चुनाव BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, अजय और देवेंद्र होंगे अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार
36 युद्धपोत, 7 डेस्ट्रॉयर, फ्रिगेट-पनडुब्बियां… ऑपरेशन सिंदूर की रात कराची में तबाही के मूड में थी इंडियन नेवी
विभाष ने बढाया रायगढ़ का मान, बेहतर कार्य के लिये दिल्ली में उद्योग मंत्री के हाथों मिला “प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया” अवार्ड
Heavy storm and rain changed the weather in Bilaspur : छत्तीसगढ़ में 4 दिन अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Vijay Ajith Kumar Viral Video : सिल्वरस्टोन में अजित को देखते ही दौड़े विजय, लगाया गले, तृषा भी दिखीं, VIDEO वायरल
CM Vijay Ajith Kumar Viral Video : सिल्वरस्टोन में अजित को देखते ही दौड़े विजय, लगाया गले, तृषा भी दिखीं, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय (CM Vijay…

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?