सीजी भास्कर, 19 सितंबर। शासकीय प्राथमिक शाला खासाडीह में शनिवार को बच्चों की रचनात्मकता और देश के भविष्य को लेकर उनकी सोच देखने (Seva Sankalp Abhiyan) को मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के द्वितीय चरण में स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने भाषण, गीत, नृत्य और प्रतियोगिताओं के जरिए अपने सपनों के भारत की कल्पना सामने रखी।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के महामंत्री साहिल खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मंडल मंत्री सोहेल खान, शाला समिति अध्यक्ष जामुन जोशी, उपाध्यक्ष पूर्णिमा सेन, पदाधिकारीगण, प्राचार्य कुंजाम सर सहित शिक्षक मौजूद रहे।

बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा Seva Sankalp Abhiyan
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण दिए और गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अपनी प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने रचनात्मक सोच के साथ भविष्य के भारत को लेकर अपनी कल्पना साझा की।
ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण की भावना और मंच पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया।
यह भी पढ़ें: Cleanliness Campaign : शीतला सरोवर को चमकाने नगर पालिका ने उठाया कदम, सफाई के साथ शुरू हुआ पौधरोपण
साहिल खान ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
मुख्य अतिथि साहिल खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवा सोच ही नए भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई सोच और उज्ज्वल भारत का निर्माण तभी संभव है, जब बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ें। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में बच्चों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।
खबरें और भी हैं…Government Department Smart Meter : स्मार्ट मीटर के बाद भी नहीं भरा बिजली बिल, छत्तीसगढ़ के केंद्रीय अनुदान पर संकट
रिपोर्टर : गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार



