सीजी भास्कर, 24 सितम्बर। सोशल मीडिया पर एक महिला की नौकरी से जुड़ी कहानी चर्चा में है। दावा है कि नई नौकरी शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद उसे कंपनी से बाहर कर दिया गया। बताया गया कि महिला ने इंटरव्यू के दौरान अपनी उपलब्धता स्पष्ट कर दी थी, लेकिन जॉइनिंग के पहले दिन कंपनी ने काम के घंटे और दिनों को लेकर अलग शेड्यूल सामने रख दिया। (Woman Fired After Joining)
यह भी पढ़ें :BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे
इंटरव्यू में पहले ही तय थी शिफ्ट : Woman Fired After Joining
वायरल पोस्ट के मुताबिक, महिला ने नौकरी के लिए इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट किया था कि वह सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक काम कर सकती है। बताया गया कि वह शाम के समय एक अस्पताल में काम करती थी और सुबह की यह नौकरी अपनी आय और बचत बढ़ाने के लिए कर रही थी।
नौकरी के पहले दिन तक सब कुछ सामान्य बताया गया। इसके बाद कंपनी की ओर से कर्मचारियों को नया शेड्यूल बताया गया, जिसमें सप्ताह में 6 से 7 दिन और रोजाना करीब 12 घंटे काम करने की बात कही गई।
यह भी पढ़ें :वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

महिला ने बताई अपनी परेशानी
कंपनी ने कर्मचारियों से पूछा कि क्या किसी को नए शेड्यूल को लेकर परेशानी है या उन्हें किसी तरह की मदद चाहिए। महिला ने अपनी स्थिति के बारे में खुलकर बताया। उसने यह भी कहा कि वह अपने निर्धारित छुट्टी वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर 12 घंटे काम करने के लिए तैयार है।
बताया गया कि बैठक के दौरान कर्मचारियों की बात सुनी गई और उनके नाम भी नोट किए गए। महिला को उम्मीद थी कि कंपनी उसकी स्थिति को समझेगी, लेकिन कुछ ही देर बाद घटनाक्रम बदल गया।
लंच ब्रेक में आया नौकरी खत्म होने का फोन : Woman Fired After Joining
दावा है कि लंच ब्रेक के दौरान महिला को उसकी भर्ती एजेंसी से फोन आया और उसे नौकरी से निकालने की जानकारी दी गई। पोस्ट के मुताबिक, जिन अन्य कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं सामने रखी थीं, उन्हें भी नौकरी से हटा दिया गया।
बताया गया कि कर्मचारियों को कंपनी की ओर से सीधे जानकारी देने के बजाय सुरक्षा कर्मचारियों के जरिए बाहर भेज दिया गया। घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने महिला को ऐसी स्थिति से बच निकलने की बात कही, जबकि कुछ ने उसे रोजगार कानून से जुड़े विशेषज्ञ से सलाह लेने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें :Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती



