CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

By Newsdesk Admin
25/09/2026
Share
NOC Dispute
NOC Dispute

सीजी भास्कर, 25 सितंबर। अल्दा-देवरी क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गतिविधियों और कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर तेज (NOC Dispute) हो गया। 24 सितंबर को भारी बारिश के बावजूद 500 से ज्यादा ग्रामीण तिल्दा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और घेराव कर अपनी मांगें रखीं।

Contents
  • कथित फर्जी एनओसी की जांच की मांग NOC Dispute
  • कार्रवाई में देरी का आरोप
  • बारिश में भी नहीं रुके ग्रामीण
  • 10 दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ घेराव

प्रदर्शन में किसान, महिलाएं, बच्चे और प्रभावित परिवार शामिल रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायत और आंदोलन के बावजूद कथित फर्जी एनओसी, ग्रामसभा के रिकॉर्ड और संबंधित मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

 

NOC Dispute
NOC Dispute

 

यह भी पढ़ें: Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

 

कथित फर्जी एनओसी की जांच की मांग NOC Dispute

 

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित ग्राम पंचायतों में वास्तविक सहमति के बिना प्लांट और फैक्ट्री के लिए एनओसी जारी करने की प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने बालाजी स्टील से जुड़े एनओसी विवाद की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों ने ग्रामसभा प्रस्ताव, पंचायत दस्तावेज और एनओसी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग रखी। देवरी ग्राम पंचायत के ग्रामसभा प्रस्ताव रजिस्टर को लेकर भी शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

कार्रवाई में देरी का आरोप

 

ग्रामीणों का कहना है कि कई शिकायतों और आंदोलनों के बाद भी कार्रवाई आगे (NOC Dispute) नहीं बढ़ी। उनके मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में तिल्दा थाना घेराव भी किया गया था। उस दौरान देवरी मामले में 10 दिन के भीतर एफआईआर और कार्रवाई का आश्वासन मिलने का ग्रामीणों ने दावा किया।

अल्दा मामले को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के करीब 90 दिन बाद भी आगे की कार्रवाई नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

 

बारिश में भी नहीं रुके ग्रामीण

 

24 सितंबर को खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कथित फर्जी एनओसी की जांच, ग्रामसभा और पंचायत रिकॉर्ड की पड़ताल, शिकायतों पर एफआईआर और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

घेराव के दौरान कांग्रेस के पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी और तुकाराम चंद्रवंशी सहित अन्य लोग भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे।

 

10 दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ घेराव

 

प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को 10 दिनों के भीतर अल्दा-देवरी मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराव समाप्त किया।

अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की ओर से दिए गए 10 दिन के आश्वासन और मामले में होने वाली अगली कार्रवाई पर है।

 

खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Heavy Rain Alert : भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय

 

रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू

GAIL Recruitment 2024 : GAIL में निकली 391 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा वाले युवाओं को गोल्डन चांस, मात्र 50 रूपये जमा कर ऐसे करें आनलाईन आवेदन
पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत सरकार देगी 10वीं पास को हर महीने इतने हजार रूपए, इस तारीख से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
CBSE update : नवंबर में ही होंगे 10th-12th के प्रेक्टिकल एग्जाम, सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी हुई अधिसूचना
Bhatapara Canal Tilda : तिल्दा विकासखंड में सिंचाई तंत्र होगा मजबूत, नहर के कायाकल्प के लिए 3.64 करोड़ रुपये मंजूर!
Gold Silver Price Drop : सस्ते दामों से बाजार में बढ़ी खरीदारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा 11.4 डिग्री तक गिरा; दुर्ग सबसे गर्म

Chhattisgarh Weather : मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश…

PM Modi Rahul Gandhi Debate Challenge
PM Modi Rahul Gandhi Debate Challenge : भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करें!

PM Modi Rahul Gandhi Debate Challenge : बघेल…

Another FIR against hotelier Tandon
रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी पर एक और FIR, सरकारी सील तोड़कर कब्जा करने का आरोप

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। रायपुर के होटल कारोबारी…

Two groups clashed
Two groups clashed : पटाखा पैर के पास फटने से भड़का विवाद, विडियो वायरल, दो गुटों के बीच मारपीट तोड़फोड़, 4 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। बिलासपुर में दीपावली की…

Black magic : तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर गंभीर आरोप
Black magic : तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर गंभीर आरोप

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?