सीजी भास्कर, 26 सितम्बर। कोरबा पुलिस ने गणेश उत्सव और विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए ‘ऑपरेशन आघात’ अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 407 बदमाशों, अपराधियों और संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। (Korba Police Operation Aaghat)
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए विशेष टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें : Narcotics Operation : उप्र के दो अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े, 1 क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद
123 गिरफ्तारी वारंट तामील : Korba Police Operation Aaghat
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 123 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अलावा 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इनमें पुराने मामलों से जुड़े स्थायी वारंट भी शामिल हैं, जिनमें कुछ वारंट वर्ष 2014 से लंबित थे।
यह भी पढ़ें : Major success in Operation Aghaat: 300 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.86 करोड़ की जब्ती
190 पेंडिंग मामलों के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शरीर संबंधी और महिला संबंधी अपराधों समेत लंबित मामलों में फरार चल रहे 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें : Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

72 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई : Korba Police Operation Aaghat
गणेश उत्सव और विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 72 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, ऐसे लोगों पर BNSS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई, जिनसे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।
वहीं, विसर्जन के दौरान कुछ युवकों के हाथ में पटाखे लेकर खतरनाक तरीके से स्टंट करने के मामले भी सामने आए। पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ें : देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके
त्योहारों में सुरक्षा को लेकर अभियान जारी : Korba Police Operation Aaghat
कोरबा पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत की गई कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ करना है।
पुलिस ने बताया कि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ख़बरें और भी हैं : Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर


