सीजी भास्कर, 26 सितम्बर। भारत घूमने आई एक विदेशी महिला को रिक्शा ड्राइवर की छोटी-सी दरियादिली इतनी पसंद आई कि करीब एक साल बाद भी वह उसे नहीं भूल पाई। महिला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उस मुलाकात को याद किया और बताया कि वह एक बार फिर उस ड्राइवर से मिलना चाहती है। (Foreign Woman Rickshaw Driver Story)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rural Tourism : विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन माडल
ड्राइवर ने किराया लेने से किया था इनकार : Foreign Woman Rickshaw Driver Story
इंस्टाग्राम यूजर givingjoyfully_25 की ओर से शेयर किए गए वीडियो में महिला ने बताया कि भारत में रहने के दौरान उसकी मुलाकात एक रिक्शा ड्राइवर से हुई थी। सफर खत्म होने के बाद जब महिला ने किराया देने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने पैसे लेने से मना कर दिया और कहा कि पैसे देने की जरूरत नहीं है।
ड्राइवर की इस बात से प्रभावित होकर महिला ने उसकी अच्छाई का जवाब अपनी तरफ से कुछ अच्छा करके देने का फैसला किया। उसने ड्राइवर को 2,000 रुपये बतौर तोहफा देने की बात कही।

महिला ने 2,000 रुपये देकर किया शुक्रिया
वीडियो में महिला ड्राइवर से दोबारा पूछती है कि क्या वह सच में किराया नहीं लेना चाहता। इसके बाद वह पास खड़े एक व्यक्ति की मदद से ड्राइवर को उसके अच्छे व्यवहार के लिए धन्यवाद देती है और फिर उसे 2,000 रुपये देती है। पैसे मिलने के बाद ड्राइवर महिला को बार-बार धन्यवाद देता है।
बातचीत के दौरान महिला ने ड्राइवर के परिवार के बारे में भी पूछा। उसे पता चला कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। महिला ने पूछा कि क्या ये पैसे उसके काम आएंगे, जिस पर ड्राइवर ने फिर उसका शुक्रिया अदा किया।
एक साल बाद भी ड्राइवर की अच्छाई नहीं भूली महिला
जाने से पहले महिला ने ड्राइवर को शुभकामनाएं दीं और वहां से चली गई। महिला के मुताबिक, इस घटना (Foreign Woman Rickshaw Driver Story) को करीब एक साल हो चुका है, लेकिन ड्राइवर की प्रतिक्रिया उसे अब भी याद है। अब वह दोबारा उस ड्राइवर को ढूंढना चाहती है और उसने लोगों से अपील की है कि अगर कोई उसे पहचानता है या उसके बारे में जानता है, तो उसे जानकारी दे।
यह भी पढ़ें : एअर इंडिया की फ्लाइट हुई लेट तो भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- ‘प्रीमियम किराया देते हैं, फिर भी…’
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने की तारीफ : Foreign Woman Rickshaw Driver Story
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भी इस छोटी-सी मुलाकात की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे अच्छाई और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल बताया। कुछ लोगों ने ड्राइवर की मुस्कान और महिला के व्यवहार की भी तारीफ की।
कई यूजर्स का कहना था कि इस कहानी की खास बात सिर्फ 2,000 रुपये नहीं, बल्कि दोनों के बीच दिखाई दी एक-दूसरे के प्रति मदद और अच्छाई की भावना है।
ख़बरें और भी हैं : Bribery Video : एक वीडियो ने बदल दी पूरी कहानी, तहसील कार्यालय की कर्मचारी पर गिरी बड़ी कार्रवाई



