CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

By Newsdesk Admin
29/09/2026
Share
Naxal Dump
Naxal Dump

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर पुलिस विभाग में मामला सामने (Naxal Dump) आया है। आरोप है कि नक्सल अभियान के दौरान दो अलग-अलग जगहों से बरामद करीब 20 लाख रुपए सरकारी खाते में जमा नहीं किए गए। मामले में तत्कालीन दो डीएसपी की भूमिका पर सवाल उठे हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • 20 लाख रुपए को लेकर उठे सवाल Naxal Dump
  • जवानों और आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ
  • एसपी बोले जांच जारी है

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद उनकी निशानदेही पर हथियार, बारूद और नगदी बरामद करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसी दौरान टोंडामरका और मरकाकोनारी के जंगलों में अलग-अलग सर्चिंग के दौरान 15 लाख और 5 लाख रुपए मिलने का दावा है।

 

Naxal Dump
Naxal Dump

 

यह भी पढ़ें…Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

 

20 लाख रुपए को लेकर उठे सवाल Naxal Dump

 

आरोप है कि सर्चिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे दोनों डीएसपी ने बरामद रकम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। दावा है कि नगदी को सरकारी रिकॉर्ड में शामिल करने के बजाय गबन कर लिया गया, जबकि बरामद बाकी सामान अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया गया।

मामले की जानकारी पुलिस विभाग के भीतर सामने आने के बाद अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि शिकायत किसने की, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें…Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी

 

जवानों और आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ

 

मामले की जांच के दौरान सर्चिंग अभियान में शामिल जवानों और आत्मसमर्पित नक्सलियों से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस बरामदगी और रकम से जुड़े तथ्यों को जांच में शामिल कर रही है।

फिलहाल दोनों डीएसपी पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद रकम को लेकर वास्तव में क्या हुआ था और इसमें किसकी भूमिका थी।

 

यह भी पढ़ें…Personality Rights : चार साल में 50 सितारे पहुंचे अदालत, पहचान के गलत इस्तेमाल पर क्यों बढ़ी कानूनी लड़ाई?

 

एसपी बोले जांच जारी है

 

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई उच्च स्तर पर तय होगी।

 

खबरें और भी हैं…Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

Chhattisgarh B.Ed Admission : बीएड-डीएलएड की चौथी सूची जारी, 19 सितंबर तक प्रवेश का मौका
Amit Shah reached Kolkata : BJP विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल
Pollution Control Crackdown: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्ती, 15 यूनिट्स की बिजली कटी
HIV Awareness High Court Case : बच्चे के माता-पिता को दो लाख मुआवजा देने राज्य सरकार को हाई कोर्ट ने दिए निर्देश, जानिए क्या है मामला
Tribal Inheritance Law Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आदिवासी महिला को पैतृक संपत्ति में स्वतः अधिकार नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?