CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Missing Cases : रायपुर में लापता मामलों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 132 अपहरण की एफआईआर

Raipur Missing Cases : रायपुर में लापता मामलों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 132 अपहरण की एफआईआर

By Newsdesk Admin
05/10/2026
Share
Raipur Missing Cases
Raipur Missing Cases

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। रायपुर में लंबे समय से लापता लोगों की तलाश को लेकर पुलिस ने अब मामलों की जांच (Raipur Missing Cases) का तरीका बदल दिया है। पिछले 24 घंटे में 132 मामलों में अपहरण की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें कमिश्नरेट क्षेत्र के 92 और ग्रामीण क्षेत्र के 40 मामले शामिल हैं।

Contents
  • बालिग के लापता होने पर भी एफआईआर Raipur Missing Cases
  • 32 थानों में दर्ज हुए मामले
  • तलाश अभियान फिर शुरू

पुलिस के मुताबिक मई और जून में लापता हुए और अब तक नहीं मिले लोगों के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अपहरण का केस दर्ज किया गया है। अब इन मामलों की नए सिरे से जांच और तलाश अभियान चलाया जाएगा।

 

Raipur Missing Cases
Raipur Missing Cases

 

यह भी पढ़ें..Bilaspur Railway : बिलासपुर रेल मंडल में 9 महीने में 840 ट्रेनें रद्द, मेमू सेवाएं भी हुईं प्रभावित

 

बालिग के लापता होने पर भी एफआईआर Raipur Missing Cases

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले नाबालिग के लापता होने पर अपहरण की एफआईआर दर्ज की जाती थी, जबकि बालिग के गायब होने पर गुम इंसान की शिकायत दर्ज होती थी। अब 5 मई से लापता लोगों के मामलों में भी अपहरण की एफआईआर दर्ज कर गंभीरता से तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य में 2021 से अप्रैल 2026 तक 1 लाख 3 हजार 766 लोग लापता हुए। इनमें से 87 हजार 35 लोगों को पुलिस ने तलाश लिया, जबकि 16 हजार 731 लोग अब तक नहीं मिल पाए हैं।

 

यह भी पढ़ें…Korba DMF : कोरबा में खनिज निधि के 3564 करोड़ के एडवांस पर सवाल, खर्च के हिसाब को लेकर ऑडिट में आपत्ति

 

32 थानों में दर्ज हुए मामले

 

रायपुर के 32 थानों में दर्ज 132 मामलों में मुजगहन थाने में सबसे ज्यादा 16 एफआईआर (Raipur Missing Cases) हुई हैं। इसके बाद गुढियारी में 13, खमतराई में 11, उरला में 10 और टिकरापारा में 9 मामले दर्ज किए गए।

ग्रामीण क्षेत्र में खरोरा में 7, तिल्दा नेवरा में 5 और धरसींवा में 4 मामले दर्ज हुए हैं। खमतराई पुलिस ने एक मामले में तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इन पर प्रतीक राय के अपहरण का आरोप है।

 

यह भी पढ़ें…Raipur Railway Station : रायपुर स्टेशन पर निर्माण के बीच प्लेटफॉर्म धंसा, तीन बार दीवार गिरने से सुरक्षा पर सवाल

 

तलाश अभियान फिर शुरू

 

पुलिस के मुताबिक राज्य में लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। अप्रैल में ऑपरेशन तलाश और मुस्कान के तहत 4 हजार 56 लोगों को खोजा गया। इनमें 545 बच्चे और 3 हजार 511 महिला पुरुष शामिल हैं।

अधिवक्ता विपिन अग्रवाल ने कहा कि लापता व्यक्ति की सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल जांच शुरू (Raipur Missing Cases) करनी चाहिए और व्यक्ति के मिलने तक तलाश जारी रखनी चाहिए। बच्चों के मामलों में शुरुआत से ही अपहरण या मानव तस्करी की आशंका को ध्यान में रखकर जांच की जरूरत है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के बाद मई जून में लापता हुए लोगों के मामलों में अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है और अब उनकी नए सिरे से तलाश की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं…Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश

प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…
कानपुर में डबल मर्डर से सनसनी: किन्नर और उसके भाई की लाश घर में मिली, लूट की आशंका
सलीम बिरयानी के पास सटोरिए को दुर्ग पुलिस ने दबोचा
X गर्लफ्रेंड को नए साथी के साथ देखकर बौखलाया:पूर्व प्रेमी ने ब्लेड से दोनों को मारा; युवती की उंगली कटी
क्या DJ की आवाज से हुई युवक की मौत? नाक और मुंह से बहा खून, महाराष्ट्र के नासिक में चौंकाने वाला मामला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Voter List
Chhattisgarh Voter List : छत्तीसगढ़ में हर चुनाव में लाखों वोटर नहीं पहुंचे मतदान केंद्र, मतदाता सूची पर भी उठे सवाल

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच विधानसभा चुनावों के आंकड़े…

Cyber Awareness
Cyber Awareness : मुंगेली में साइबर जागरूकता अभियान का बड़ा असर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश

मुंगेली में साइबर अपराध से बचाव को लेकर…

Telibandha Flyover
Telibandha Flyover : तेलीबांधा में जाम का होगा इलाज, पुराने फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा नया मार्ग

रायपुर के तेलीबांधा चौक पर रोज लगने वाले…

POP Idols
POP Idols : रायपुर के विसर्जन कुंड में सामने आई तस्वीर, मिट्टी की मूर्तियां घुलीं तो पीओपी जस की तस

गणेश उत्सव के बाद रायपुर में विसर्जन कुंड…

Raipur Missing Cases
Raipur Missing Cases : रायपुर में लापता मामलों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 132 अपहरण की एफआईआर

रायपुर में लंबे समय से लापता लोगों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?