सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। रायपुर में सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपए की ठगी का मामला (Raipur Fraud) सामने आया है। पुलिस ने खुद को गृहमंत्री का निज सहायक बताने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: Kawardha Bemetara Highway : सड़क पर पशु दिखे तो डिप्टी CM ने आधी रात अधिकारियों को जमकर लगाई क्लास
70 हजार लेकर भी नहीं लगवाई नौकरी Raipur Fraud
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक युवक से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 70 हजार रुपए लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर शिकायत हुई, जिसके बाद जांच में ठगी के दूसरे मामलों का भी खुलासा हुआ।
पूछताछ में करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपए लेने की बात सामने आई है। आरोपी नौकरी के साथ सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर कराने का झांसा भी देते थे।
यह भी पढ़ें: Korba Theft : दर्री में एक रात दो दुकानों में चोरी, छप्पर तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर
पुलिस ने आदित्य मोहन पंडा और संतराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं…Mobile Tower Incident : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने SDRF को बुलाया


