सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। मुंगेली जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज (Mungeli Paddy Procurement) हो गई हैं। इस बार किसानों की सुविधा के लिए 8 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए जाएंगे, जिससे जिले में केंद्रों की संख्या 105 से बढ़कर 113 हो जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों की बैठक में खरीदी व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Jashpur High-Tech Bus Stand : जशपुर में 11.83 करोड़ से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड, एक साथ खड़ी होंगी 40 बसें
एग्रीस्टैक पोर्टल पर 25 अक्टूबर तक पंजीयन Mungeli Paddy Procurement
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर अपर कलेक्टर जीएल यादव ने धान खरीदी प्रभारियों और ऑपरेटरों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टैक पोर्टल पर शेष किसानों का पंजीयन 25 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा। ऋण लेने वाले किसानों के ऋण संबंधी विवरण की प्रविष्टि भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
केंद्रों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
अधिकारियों को धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी केंद्रों में कंप्यूटर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बिजली और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा केंद्रों की साफ-सफाई, ट्रायल खरीदी, नमी मापक यंत्रों के कैलिब्रेशन और कांटा-बांट के सत्यापन के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़ें: Mahindra Bolero : नए अंदाज में आने वाली है बोलेरो, टीजर देखकर बढ़ी कार प्रेमियों की उत्सुकता
धान के सुरक्षित भंडारण की तैयारी
बैठक में तारपोलिन, ड्रेनेज और बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर (Mungeli Paddy Procurement) दिया गया। बारदानों की गुणवत्ता के साथ उनके प्राप्त होने, उपयोग और शेष स्टॉक का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए। खरीदी केंद्रों में कर्मचारियों और हमालों की व्यवस्था, उनकी सूची तथा बीमा संबंधी प्रक्रिया पूरी करने को भी कहा गया।
इसके साथ ही पीसीएसएपी पोर्टल पर जरूरी जानकारियां, स्पष्ट फोटो और प्रमाण-पत्र अपलोड करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार ग्रेडिंग सुधारने के निर्देश दिए गए, ताकि धान खरीदी की प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।
बैठक में जिला खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी निशा फूंके सहित संबंधित अधिकारी, धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी और ऑपरेटर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं…Sabina Yasmin Resignation : ऋतब्रत बनर्जी गुट को पहला झटका, महिला तृणमूल अध्यक्ष सबीना यास्मीन ने छोड़ा पद
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



