CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Theft Case : मुंगेली में निर्माणाधीन स्कूल से सरिया चोरी, 48 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Mungeli Theft Case : मुंगेली में निर्माणाधीन स्कूल से सरिया चोरी, 48 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
14/10/2026
Share
Mungeli Theft Case
Mungeli Theft Case

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। मुंगेली जिले के ग्राम लीलापुर में निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन से सरिया चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार (Mungeli Theft Case) किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 20 बंडल सरिया और वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3.44 लाख रुपये बताई गई है।

Contents
  • ट्रैक्टर से ले गए थे सरिया Mungeli Theft Case
  • पूछताछ में पांच आरोपियों के नाम आए सामने
  • सरिया और ट्रैक्टर समेत 3.44 लाख की संपत्ति जब्त

 

Mungeli Theft Case
Mungeli Theft Case

 

यह भी पढ़ें…Vaishali Boat Accident : गंगा में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत, एक परिवार की 7 बच्चियां शामिल, 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें

 

 

ट्रैक्टर से ले गए थे सरिया Mungeli Theft Case

पुलिस के मुताबिक, आरजे कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्राम लीलापुर में हाई स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर रखे सरिया के बंडल 9 और 10 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात चोरी हो गए थे। ठेकेदार की ओर से शिकायत मिलने पर डिंडौरी चौकी, थाना चिल्फी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी किए गए सरिया को ट्रैक्टर से ले जाया गया था। मुखबिरों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र के संदिग्धों की पहचान की।

 

यह भी पढ़ें…Mungeli Jan Darshan : मुंगेली जनदर्शन में लोगों ने रखीं समस्याएं, शौचालय निर्माण से लेकर पेंशन तक की मांग

 

पूछताछ में पांच आरोपियों के नाम आए सामने

पुलिस ने रवि कुमार धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, उसने अपने साथी शुभम सिंह धुर्वे, जय कुमार पोर्ते, राहुल सिंह धुर्वे और वीरेंद्र कुमार मरकाम के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चार खैरडोंगरी गांव और एक मदनपुर गांव का निवासी है। सभी गांव थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम क्षेत्र में आते हैं।

 

यह भी पढ़ें…Achanakmar Tiger Reserve : 1 नवंबर से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी के साथ ठहरने की भी मिलेगी सुविधा

 

सरिया और ट्रैक्टर समेत 3.44 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 20 बंडल सरिया, जिसकी कीमत 84,435 रुपये बताई गई है, और वारदात में इस्तेमाल नीले रंग का स्वराज 735 ट्रैक्टर जब्त किया है। ट्रैक्टर की कीमत 2.60 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को 12 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में डिंडौरी चौकी प्रभारी हर्षा वर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

 

खबरें और भी हैं…Mule Accounts : कमीशन के फेर में बैंक खाते बेचने वाले 7 गिरफ्तार

 

रिपोर्टर – मनराज सिंह

चाकू लेकर डराने धमकाने वाले युवक को वैशाली नगर पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त
Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत
दुर्ग कलेक्टोरेट के सामने “आत्मदाह” का पत्र, लिखा – “16-19 के बीच दिन/रात को…पेट्रोल उड़ेल…”
Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर
युवक पर फायरिंग का आरोप : हत्या में मुख्य गवाह है शिकायतकर्ता, बोला- हमलावरों ने कट्टे से दो फायर किए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Murder Case
Balodabazar Murder Case : पत्नी की हत्या कर भागने की फिराक में था पति, कुछ घंटों में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

ग्राम टोनाटार में पत्नी की हत्या के मामले…

CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार
CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने प्रोत्साहन राशि की…

Palari Illegal Liquor
Palari Illegal Liquor : दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अवैध…

Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप
Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

Balodabazar Ganja Case
Balodabazar Ganja Case : किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा, दुकानदार समेत सप्लायर गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के ग्राम गाड़ाकुसमी में किराना दुकान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?