सीजी भास्कर, रायपुर, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Chief Secretaries Conference) आगामी मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुशासन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को प्रमुखता से प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें पिछले सम्मेलन से जुड़े विषयों, कार्यों की प्रगति और गुणात्मक सुधारों की समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राज्य की प्रमुख उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी निर्धारित समय-सीमा में तैयार की जाए, ताकि छत्तीसगढ़ के प्रयासों और उनके परिणामों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जा सके।
यह भी पढ़ें : Durg Urla Youth Murder : उरला के बांबे आवास में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस
मुख्य सचिव ने (Chhattisgarh Chief Secretaries Conference) की तैयारियों के तहत शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य और पोषण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुए कार्यों को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के सचिवों से कहा गया कि वे अपने-अपने विभागों की अच्छी पहल और गुणात्मक सुधारों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।
कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए ‘एक्शन ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से किए जा रहे कामों पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य कार्यों की प्रगति पर नजर रखने के साथ सुधारों की गुणवत्ता की समीक्षा करना है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Ruabandha Combing Patrol : भिलाई के रुआबांधा में तड़के पुलिस की दबिश, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
आंगनबाड़ी में खिलौना बैंक
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित खिलौना बैंक पहल की खास तौर पर सराहना की गई। इस पहल के तहत लोग अपने बच्चों के पुराने खिलौने जमा करते हैं, जिन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के मानसिक विकास में मदद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही बच्चों के पोषण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी किया जाता है।
राज्य में इस पहल के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक खिलौने जमा किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय सम्मेलन (Chhattisgarh Chief Secretaries Conference) में इस तरह की पहल को राज्य के नवाचार के रूप में सामने रखने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai on Congress : 60 साल सत्ता में रही कांग्रेस ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया : मुख्यमंत्री
विकसित भारत 2047 पर चर्चा
राष्ट्रीय सम्मेलन में विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें विकसित भारत के लिए विशिष्ट प्राथमिकताओं और उद्देश्यों, आर्थिक विकास तथा राज्य के वित्त को मजबूत बनाने में खनन क्षेत्र की भूमिका, सुशासन में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और सड़क सहित अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के उपायों पर विचार-विमर्श होगा।
इसके अलावा स्वास्थ्य एवं पोषण, गैर-कृषि कार्यों में उर्वरकों के दुरुपयोग पर नियंत्रण, प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और अंतरराज्यीय प्रतिस्पर्धा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। इन मुद्दों के जरिए (Chhattisgarh Chief Secretaries Conference) में राज्य की प्राथमिकताओं और विकास से जुड़े प्रयासों को प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Mahasamund Car Accident : ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, दो महिलाओं की मौत; तीन घायल
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद तथा कौशल विकास विभाग के सचिव बसवराजू एस. मौजूद रहे।
इसके साथ ही राजस्व विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, आदिम जाति विभाग के सचिव भूवनेश यादव, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, गृह विभाग की सचिव नेहा तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क रजत बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें : Abhanpur Naib Tehsildar Viral Video : सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, नायब तहसीलदार की रील वायरल



