सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के दो मामले सामने (Student Harassment) आए हैं। कांकेर में कृषि कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी देने का आरोप है। वहीं, महासमुंद में नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है।

कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Student Harassment
पुलिस के अनुसार, कृषि कॉलेज की छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम (49) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि उन्होंने टेलीग्राम पर छात्रा को अश्लील वीडियो भेजा और प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
महासमुंद में प्रभारी प्राचार्य पर आरोप
अछोला सरकारी हाईस्कूल में प्रभारी प्राचार्य जीवनलाल देवांगन पर नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप (Student Harassment) लगा है। शिकायत के मुताबिक, घटना 10 अक्टूबर की है। मामले में तुमगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें…Bilaspur Patwari Suspended : 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी निलंबित
पहले भी दर्ज हुआ था मामला
शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्राचार्य को 10 अक्टूबर 2026 से निलंबित कर दिया है। विभागीय आदेश के अनुसार, 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने के कारण भी यह कार्रवाई की गई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015-16 में भी एक छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस वर्तमान मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Hockey : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बैलाडिला बुल्स की पहली जीत, न्यायधानी और मैनपाट का मैच ड्रॉ


