सीजी भास्कर, 6 नवंबर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 8 नवंबर को कवर्धा (Shankaracharya Visit) पहुंचेंगे। छह दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए शंकराचार्य के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रणवीरपुर से कवर्धा तक श्रद्धालुओं की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी।

रायपुर से शुरू हुआ छत्तीसगढ़ प्रवास Shankaracharya Visit
शंकराचार्य 5 नवंबर को रायपुर पहुंचे थे। इसके बाद वे बिलासपुर के चिचिरदा स्थित कुंज कुटीर में ठहरे हैं। 7 नवंबर को वे सिमगा के सपाद लक्षेश्वर धाम जाएंगे, जहां पादुका पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें…College Buildings : दुर्ग में शिक्षा को मिलेगी नई सौगात, 9 कॉलेज भवनों के लिए 71.72 करोड़ रुपये मंजूर
रणवीरपुर से कवर्धा तक निकलेगी बाइक रैली
8 नवंबर की सुबह शंकराचार्य रणवीरपुर पहुंचेंगे। यहां श्रद्धालु बाइक रैली के साथ उनका स्वागत (Shankaracharya Visit) करेंगे। इसके बाद उनका काफिला देवरबीजा, थान खम्हरिया, सिल्हाटी और सहसपुर लोहारा होते हुए कवर्धा पहुंचेगा। यहां पादुका पूजन और धर्म ध्वज स्थापना का कार्यक्रम रखा गया है।
रात में महाकाली मंदिर में होगी विशेष पूजा
रात 11 बजकर 45 मिनट पर शंकराचार्य महाकाली मंदिर पहुंचकर जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शंकरा भवन में पूरी रात महालक्ष्मी पूजन और अभिषेक होगा।
9 नवंबर को वे चरडोंगरी स्थित यदुनाथ गौशाला में गौपूजन करेंगे। इसके बाद ग्राम टाटीकसा में गोवर्धन पूजा के आयोजन में शामिल होंगे।
शंकराचार्य के आगमन को लेकर कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह (Shankaracharya Visit) का माहौल है।
खबरें और भी हैं…Surguja Olympics Mismanagement : तीन लाख का बजट, फिर भी आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से अधिक बच्चे, विधायक के दखल पर जागा प्रशासन


