CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IGKV Paper Leak : रद्द परीक्षा की नई तारीख तय, सितंबर के पहले सप्ताह में फिर होगा एग्जाम

IGKV Paper Leak : रद्द परीक्षा की नई तारीख तय, सितंबर के पहले सप्ताह में फिर होगा एग्जाम

By Newsdesk Admin
21/08/2026
Share
IGKV Paper Leak
IGKV Paper Leak

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV Paper Leak) में बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर की एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले WhatsApp पर वायरल हो गया। वायरल पेपर और मुख्य प्रश्नपत्र के करीब 70 फीसदी सवाल मिलते-जुलते पाए जाने के बाद ने परीक्षा रद्द कर दी। अब इस परीक्षा की नई तारीख सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में तय की गई है।

Contents
  • परीक्षा से दो घंटे पहले WhatsApp पर पहुंचा पेपर IGKV Paper Leak 
  • वायरल पेपर के 70 फीसदी सवाल मिले
  • पांच सदस्यीय समिति करेगी जांच
  • तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज
  • दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

IGKV Paper Leak

परीक्षा से दो घंटे पहले WhatsApp पर पहुंचा पेपर IGKV Paper Leak 

बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर के एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही प्रश्नपत्र WhatsApp पर शेयर होने लगा। देखते ही देखते यह कई विद्यार्थियों तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : Kawardha Dam Break : मूसलाधार बारिश से टूटा सालों पुराना बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट

मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को मिलने के बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर तत्काल निर्णय लिया गया। वायरल प्रश्नपत्र की जांच कराई गई, जिसके बाद निर्धारित परीक्षा को निरस्त कर दिया गया।

वायरल पेपर के 70 फीसदी सवाल मिले

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी संजय नैय्यर के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र और परीक्षा के मुख्य प्रश्नपत्र के सवाल 100 फीसदी समान नहीं थे, लेकिन करीब 70 फीसदी सवाल आपस में मिल रहे थे। विद्यार्थियों के हित और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें : CG Weather Today : आज रायपुर में छाए रहेंगे बादल, अगले 7 दिनों तक भारी बारिश के आसार

अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने एंटोमोलॉजी विषय की रद्द परीक्षा की नई तारीख तय कर दी है। परीक्षा सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से इसके संबंध में आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है।

पांच सदस्यीय समिति करेगी जांच

प्रश्नपत्र वायरल होने के मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति प्रश्नपत्र के वायरल होने से लेकर विद्यार्थियों तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें : Birgaon Election 2026 : बिरगांव में चुनावी बिगुल! 40 वार्डों का आरक्षण तय, 16 सीटें महिलाओं के लिए

जांच में प्रश्नपत्र की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल की जाएगी। यह पता लगाने का प्रयास होगा कि प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्तर से बाहर आया और इसे WhatsApp पर किसने प्रसारित किया।

तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज

मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रायपुर के तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर प्रश्नपत्र वायरल करने और उसे आगे प्रसारित करने वालों की भूमिका सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें : IGKV Paper Leak : रद्द परीक्षा की नई तारीख तय, सितंबर के पहले सप्ताह में फिर होगा एग्जाम

परीक्षा से कुछ घंटे पहले प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया पर पहुंचने की घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्र की गोपनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा निरस्त कर पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं : Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Teacher Rationalization In CG : छत्तीसगढ़ शिक्षा सुधार…! युक्तियुक्तकरण से बदलेगी स्कूलों की तस्वीर
Train Gold Seizure : ट्रेन से 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, रायपुर-नागपुर रूट पर दो संदिग्ध पकड़े गए
करंट से होने वाले हादसों से बचने किया सचेत, बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी, लाइन-ट्रांसफॉर्मर से रहें दूर
Durg News : सिकलसेल पीड़ित युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, 4 डॉक्टरों समेत 9 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस
जगदलपुर की ओर नहीं चलेंगी 10 ट्रेनें: 19 जुलाई तक कोरापुट में ही खत्म होगा सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Snake Bite Case: सांप ने कई बार डसा, फिर भी इलाज छोड़ अस्पताल से भागा युवक

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा…

BJP General Secretary Car Stuck: NH पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, मंत्री को लगाई फटकार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ में बारिश…

Chhattisgarh Transfer News : जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, देखें List

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क…

Chamoli Tunnel Accident : चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : उत्तराखंड के चमोली…

Kawardha Dam Break : मूसलाधार बारिश से टूटा सालों पुराना बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ में लगातार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?