सीजी भास्कर, 07 अगस्त। वेतन विसंगति और वर्षों से लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले जिला राजस्व पटवारी संघ ने प्रदर्शन किया। पटवारियों ने सरकार से ग्रेड पे की विसंगति दूर करने और समयबद्ध पदोन्नति लागू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। (Chhattisgarh Patwari Protest)
यह भी पढ़ें : IPS Promotion Dispute Chhattisgarh: पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, IPS अधिकारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
ग्रेड पे की विसंगति दूर करने की मांग : Chhattisgarh Patwari Protest
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 में पटवारियों का ग्रेड पे 2200 रुपये से बढ़ाकर 2400 रुपये किया गया था, लेकिन आज भी कई वरिष्ठ पटवारी 2200 ग्रेड पे पर ही कार्यरत हैं। उनका कहना है कि समान कार्य के बावजूद अलग-अलग वेतनमान मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और यह उनके साथ अन्याय है।
यह भी पढ़ें : Rationalization : पदोन्नति से पहले युक्तियुक्तकरण नहीं मंजूर, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन
समयबद्ध पदोन्नति लागू करने की उठी मांग
प्रदर्शन के दौरान पटवारियों ने समयबद्ध पदोन्नति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि राजस्व विभाग में कई कर्मचारी नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक एक ही पद पर कार्य करने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें :CG Revenue Department Review Meeting : लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, 3 महीने का अल्टीमेटम
पटवारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी : Chhattisgarh Patwari Protest
संघ ने मांग की कि कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय लिया जाए, अन्यथा धरना, प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू, जिलाप्रवक्ता बनवारी लाल सन्नाडया, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद टंडन समेत बड़ी संख्या में पटवारी शामिल रहे।
ख़बरें और भी हैं :CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी



