CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur

सीजी भास्कर, 04 अगस्त। नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ भ्रामक दावों वाले कुछ खाद्य उत्पादों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी बिक्री रोकने के निर्देश जारी किए हैं। (FSSAI Action on Dabur)

Contents
  •  ‘100% Pure’ जैसे दावों पर FSSAI की आपत्ति : FSSAI Action on Dabur
  • ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन और ‘Jaivik Bharat’ लोगो पर भी सवाल
  • कंपनी को बिक्री रोकने और 15 दिन में ATR देने के निर्देश : FSSAI Action on Dabur
  • कार्रवाई के बाद शेयर बाजार में डाबर के शेयरों में गिरावट

यह भी पढ़ें : Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक

 ‘100% Pure’ जैसे दावों पर FSSAI की आपत्ति : FSSAI Action on Dabur

नियामक का कहना है कि कंपनी अपने कुछ उत्पादों पर “100% नेचुरल”, “100% प्योर”, “100% प्योरिटी गारंटीड” और “100% टेंडर कोकोनट वाटर” जैसे दावे कर रही थी, जो उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : SARTHAK-PDS Phase-2 approved : खाद्य सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन और ‘Jaivik Bharat’ लोगो पर भी सवाल

एफएसएसएआई के मुताबिक, ऐसे दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स) रेगुलेशंस, 2018 का उल्लंघन हैं। जांच में यह भी पाया गया कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर वैध ऑर्गेनिक प्रमाणन के बिना ‘जैविक भारत’ का लोगो प्रदर्शित किया गया, जो ऑर्गेनिक फूड्स रेगुलेशंस, 2017 के प्रावधानों के विपरीत है।

यह भी पढ़ें : Food Safety Inspection Durg : दुर्ग में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान: होटल और रेस्टोरेंट्स से लिए गए फूड सैंपल, लैब जांच जारी

कंपनी को बिक्री रोकने और 15 दिन में ATR देने के निर्देश : FSSAI Action on Dabur

इसके अलावा, डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर “100% शुद्धता” का दावा किया गया, जबकि कंपाउंड फूड प्रोडक्ट्स के लिए ऐसे दावों की अनुमति नहीं है। एफएसएसएआई ने बताया कि कंपनी को पहले भी ऐसे भ्रामक दावों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

नियामक ने कंपनी को संबंधित उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने और 15 दिनों के भीतर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (ATR) जमा करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें : Gutkha Factory Raid: तीन बार की जांच, हर बार लीपापोती – खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋचा शर्मा को नोटिस

कार्रवाई के बाद शेयर बाजार में डाबर के शेयरों में गिरावट

इस कार्रवाई के बाद शेयर बाजार में भी डाबर इंडिया के शेयरों पर असर देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 2.85% की गिरावट के साथ ₹413.65 पर कारोबार करता दिखा। पिछले एक महीने में शेयर करीब 8% और बीते छह महीनों में 17% से अधिक टूट चुका है।

यह भी पढ़ें : खाने में मिले कीड़े : College के Hostel का कीचन सील, कुत्ते चाट रहे थे बर्तन, खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ख़बरें और भी हैं :रायपुर में मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, Sweet Hut और Haldiram में मारी दबिश

Bhupesh Baghel Coal Scam : पूर्व सीएम भूपेश पर भ्रटाचार छुपाने  रोज 100 झूठ बोल रहे…भाजपा ने कई गंभीर आरोप लगाए
CG पुलिस के इस थाना के टीआई की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, TI सहित 7 पुलिस कर्मी घायलावस्था में भेजे गए अस्पताल
SECR Train Cancellation News : बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल, 22 जून से 3 जुलाई तक असर
रायपुर में NSUI का थाने का घेराव, पुलिस पर जबरन FIR दर्ज करने का आरोप; जांच की बात कह रही पुलिस…
Chhattisgarh Monsoon Return 2025: मानसून की देरी के बाद जल्द लौटेगी, दक्षिण-मध्य इलाकों में हल्की बारिश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?