CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें

CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
CG B.Ed Admission 2026 : बीएड-डीएलएड में एडमिशन का बड़ा मौका, आज से काउंसलिंग शुरू, देखें तारीखें
CG B.Ed Admission 2026

सीजी भास्कर, 8 अगस्त : छत्तीसगढ़ में बीएड (B.Ed) और डीएलएड (D.El.Ed) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों  (CG B.Ed Admission 2026)  के लिए अच्छी खबर है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही शासकीय और निजी शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

Contents
  • SCERT वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन शुरू
  • 17 अगस्त को जारी होगी दावा-आपत्ति सूची
  • दूसरे चरण की प्रक्रिया सितंबर से शुरू
  • 21 हजार से अधिक सीटों पर मिलेगा प्रवेश
  • महत्वपूर्ण तारीखें एक नजर में CG B.Ed Admission 2026 
    • दस्तावेज तैयार रखें, समय पर करें आवेदन

 

यह भी पढ़ें  : Raipur Traffic : जाम से मिलेगी राहत, चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने की तैयारी

 

SCERT वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन शुरू

SCERT द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। इसके साथ ही पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का विकल्प भी भरना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते पंजीयन और चॉइस फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

 

 

यह भी पढ़ें  :  Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब

 

 

17 अगस्त को जारी होगी दावा-आपत्ति सूची

ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प फॉर्म जमा होने के बाद 17 अगस्त को दावा-आपत्ति के लिए पहली सूची जारी होगी। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 19 अगस्त को प्रथम चरण की पहली मेरिट सूची प्रकाशित होगी। चयनित अभ्यर्थी 19 से 21 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें  :  Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय

 

 

दूसरे चरण की प्रक्रिया सितंबर से शुरू

जिन अभ्यर्थियों का पहले चरण में चयन नहीं होगा या जो किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाएंगे, उनके लिए आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फॉर्म 22 से 25 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे। यह चरण 22 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलेगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती

 

21 हजार से अधिक सीटों पर मिलेगा प्रवेश

इस वर्ष बीएड और डीएलएड की सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्यभर के शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में बीएड की 14,495 सीटें और डीएलएड की 6,710 सीटें उपलब्ध हैं। इस तरह दोनों पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 21,205 सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।

 

 

यह भी पढ़ें  : Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली

 

 

महत्वपूर्ण तारीखें एक नजर में CG B.Ed Admission 2026 

  • प्रथम चरण पंजीयन: 12 अगस्त तक
  • दावा-आपत्ति सूची: 17 अगस्त
  • प्रथम मेरिट सूची: 19 अगस्त
  • प्रथम चरण प्रवेश: 19 से 21 अगस्त
  • द्वितीय मेरिट सूची: 27 अगस्त
  • द्वितीय चरण प्रवेश: 27 अगस्त से 2 सितंबर
  • तृतीय मेरिट सूची: 9 सितंबर
  • तृतीय चरण प्रवेश: 9 से 11 सितंबर
  • चौथी मेरिट सूची: 16 सितंबर
  • चौथा चरण प्रवेश: 16 से 19 सितंबर
  • द्वितीय चरण काउंसलिंग: 22 सितंबर से 27 अक्टूबर

 

यह भी पढ़ें : Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत 

 

 

दस्तावेज तैयार रखें, समय पर करें आवेदन

SCERT ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे काउंसलिंग के लिए जरूरी सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन, चॉइस फॉर्म और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी करना बेहतर होगा।

 

यह भी पढ़ें : Veterinary Hospital : बीमार तोते को मिला नया जीवन, समय पर इलाज से बची नन्ही जान

ब्रोकरेज सेक्टर में मुकेश अंबानी की एंट्री: Jio BlackRock को मिली हरी झंडी, निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव!
Job Fair MCB : जिले में 20 फरवरी को विशाल रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 50 पदों पर सीधी भर्ती का मौका
CGBSE Exam Preparation 2026: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज, छात्रों की सहूलियत को सबसे ऊपर रखा गया
CG Recruitment : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का नया मौका, इंजीनियर पदों पर भर्ती से युवाओं में बढ़ी उम्मीद
Inter Level Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए 326 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

SECL Theft
SECL Theft : धरमखदान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक समेत 3 लाख का माल बरामद

छाल थाना क्षेत्र के धरमखदान में हुई चोरी…

Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर
Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से…

Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख
Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग का कमाल, महिला किसान ने 1.20 हेक्टेयर से कमाए 10 लाख

कभी खेती (Tomato Farming) को केवल गुजर-बसर का…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?