CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gangrel Dam Gate Opening : गंगरेल बांध के 2 गेट खुले, 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे गांवों में अलर्ट

Gangrel Dam Gate Opening : गंगरेल बांध के 2 गेट खुले, 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे गांवों में अलर्ट

By Newsdesk Admin
03/09/2026
Share
Gangrel Dam Gate Opening
Gangrel Dam Gate Opening : गंगरेल बांध के 2 गेट खुले, 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे गांवों में अलर्ट

सीजी भास्कर, 03 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख गंगरेल बांध में जलभराव 96.17 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद दो गेट खोल दिए गए हैं। बांध से करीब 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी रुद्री बैराज पहुंचने के बाद महानदी और मुख्य नहर में छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नदी और नालों के किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। (Gangrel Dam Gate Opening)

Contents
  • जलाशय में 4,342 क्यूसेक पानी की आवक : Gangrel Dam Gate Opening
  • नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित जगह जाने की अपील
  • मॉडमसिल्ली बांध 100% भरा, साइफन सिस्टम हुआ सक्रिय : Gangrel Dam Gate Opening
  • बारिश के बीच आकर्षण का केंद्र बना बांध

 

यह भी पढ़ें : CG Tourism : गंगरेल बांध द्वीपों का समूह… 7 आईलैंड में झील, जंगल और शांति का अनोखा संगम, होगा स्वर्ग जैसा अनुभव

 

जलाशय में 4,342 क्यूसेक पानी की आवक : Gangrel Dam Gate Opening

लगातार बारिश के कारण गंगरेल जलाशय में पानी की आवक बनी हुई है। 1 सितंबर की सुबह तक जलाशय 96.17 प्रतिशत भर चुका था और इसमें 4,342 क्यूसेक पानी पहुंच रहा था। इसके अलावा मुरुमसिल्ली जलाशय में 745 क्यूसेक, दुधावा में 1,178 क्यूसेक और सोढ़ुर जलाशय में 167 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई।

आगे भी बारिश की संभावना को देखते हुए गंगरेल के दो गेटों से करीब 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रुद्री बैराज पहुंचने के बाद करीब 2 हजार क्यूसेक पानी महानदी मुख्य नहर और 2 हजार क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Tourism : गंगरेल का ‘मिनी गोवा’ बना छत्तीसगढ़ का टूरिज्म हब, लबालब जलाशय और वाटर स्पोर्ट्स खींच रहे सैलानी

Gangrel Dam Gate Opening
Gangrel Dam Gate Opening : गंगरेल बांध के 2 गेट खुले, 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे गांवों में अलर्ट

 

नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित जगह जाने की अपील

महानदी में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी-नालों और तेज बहाव वाले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने कहा है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों से तुरंत ऊंची और सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की गई है। साथ ही नदी, नाला या तेज बहाव वाले पानी को पार नहीं करने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट

मॉडमसिल्ली बांध 100% भरा, साइफन सिस्टम हुआ सक्रिय : Gangrel Dam Gate Opening

लगातार बारिश के बीच मॉडमसिल्ली बांध भी पूरी तरह भर गया है। जलस्तर तय सीमा तक पहुंचने के बाद बांध का ऑटोमेटिक साइफन सिस्टम सक्रिय हो गया है और स्पिलवे से पानी बाहर निकल रहा है।

इस बांध की सबसे खास विशेषता इसका साइफन सिस्टम है। वर्ष 1914 से 1923 के बीच

बनाए गए इस ऐतिहासिक बांध में 34 साइफन स्पिलवे हैं। पानी एक निर्धारित स्तर तक पहुंचते ही साइफन अपने आप सक्रिय होकर अतिरिक्त पानी बाहर निकालने लगते हैं। इसके लिए अलग से गेट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें : Surajpur Boat Accident Three Missing : बांध में पलटी नौ लोगों से भरी नाव

बारिश के बीच आकर्षण का केंद्र बना बांध

सौ साल से ज्यादा पुराना मॉडमसिल्ली बांध अपनी अनोखी इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है। लगातार बारिश के बाद बांध के पूरी क्षमता तक भरने और साइफन सिस्टम के सक्रिय होने से यहां पानी तेजी से बाहर निकल रहा है। ऑटोमेटिक तरीके से काम करने वाली यह व्यवस्था बारिश के मौसम में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : Prakriti Rakhi Festival : किसान स्कूल में मनेगा प्रकृति राखी त्योहार, पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं

Big Breaking : खनिज रायल्‍टी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्‍यों को मिलेगी 19 साल की बकाया रायल्‍टी, CG सहित खनिज उत्‍पादक राज्‍यों को होगा करोड़ों का फायदा
Electricity Tariff Public Hearing : बिजली टैरिफ पर जनता बोलेगी, नियामक आयोग ने जन-सुनवाई का पूरा कार्यक्रम किया जारी
Balodabazar School Slap Controversy : स्कूल में छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़, वीडियो बनाने के दौरान हुई घटना
जांजगीर-चांपा: जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, शटर तोड़कर पाया गया काबू, हाल ही में हुई थी वायरिंग
India Refined Fuel Exports : फ्यूल निर्यात एक साल के उच्चतम स्तर पर, यूरोप और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?