CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम

Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम

By Newsdesk Admin
19/09/2026
Share
Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम
Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम

सीजी भास्कर, 18 सितंबर : छत्तीसगढ़ में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नया मूल्यांकन सिस्टम लागू करने की तैयारी है। राज्य के चयनित स्कूलों में होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (Holistic Progress Card) को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। इसके लिए 17 से 19 सितंबर तक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के 33 जिलों से जिला शिक्षा अधिकारियों और चयनित हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Contents
  • 33 स्कूलों में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
  • सिर्फ पढ़ाई नहीं, 360 डिग्री मूल्यांकन
  • समय प्रबंधन और व्यवहार का भी होगा आकलन
  • समूह गतिविधियों से सृजनात्मकता की होगी पहचान
  • स्व-मूल्यांकन को भी मिलेगी जगह
  • सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस

होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगा लागू

यह भी पढ़ें : Jogi Congress Merger : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी हलचल, जोगी कांग्रेस के विलय पर होगा मंथन

33 स्कूलों में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिदिन 11 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और प्रत्येक जिले से पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित तीन-तीन हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : GST Fraud : चाय ठेले वाले, मजदूर और मृत व्यक्ति के नाम पर 10 फर्जी फर्में, 141 करोड़ का कारोबार दिखाकर टैक्स बचाने का आरोप

इस तरह चयनित स्कूलों में होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (Holistic Progress Card) को लागू करने के लिए अधिकारियों और प्राचार्यों को इसकी प्रक्रिया, मूल्यांकन पद्धति और उपयोग से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Balod Bus Accident : करहीभदर मोड़ पर मौत का सफर, यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर की मौत, 25 से ज्यादा घायल

सिर्फ पढ़ाई नहीं, 360 डिग्री मूल्यांकन

 

प्रशिक्षण में बताया गया कि होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड छात्रों के मूल्यांकन की व्यापक पद्धति है। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत परख और एनसीईआरटी की ओर से डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें : Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

एचपीसी विद्यार्थियों की 360 डिग्री रिपोर्ट के रूप में काम करेगा। इसमें पारंपरिक अकादमिक उपलब्धियों के साथ विद्यार्थी के संज्ञानात्मक, भावात्मक, सामाजिक-भावनात्मक और मनोप्रेरक क्षेत्रों में होने वाले विकास का भी आकलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Bemetara Girls Bicycle Scheme : छात्राओं को मिली खराब साइकिलें, DEO बोले- हैंडओवर क्यों ली?

समय प्रबंधन और व्यवहार का भी होगा आकलन

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों की समय संबंधी आदतों को समझने के लिए विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी गई। इसमें यह समझने पर जोर दिया गया कि विद्यार्थी किन कार्यों में अधिक समय बिताना चाहते हैं और समय प्रबंधन के जरिए उनकी सीखने की आदतों और व्यवहार का किस तरह आकलन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

समस्या समाधान आधारित जांच के लिए प्रोजेक्ट और लघु शोध की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसमें शिक्षक द्वारा विद्यार्थी, विद्यार्थी द्वारा स्वयं और सहपाठियों के माध्यम से विकसित किए जाने वाले कौशलों के मूल्यांकन की प्रक्रिया बताई गई।

यह भी पढ़ें : iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

समूह गतिविधियों से सृजनात्मकता की होगी पहचान

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों के सामूहिक कार्य को भी मूल्यांकन का हिस्सा बताया गया। समूह गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता, संवेदनशीलता और सृजनात्मकता जैसे गुणों का आकलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

इसके अलावा कक्षा, समूह और व्यक्तिगत कार्यों के दौरान विद्यार्थियों के बीच होने वाले संवाद तथा शिक्षक और विद्यार्थी के बीच संवाद का भी सूक्ष्म अवलोकन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास से जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज

स्व-मूल्यांकन को भी मिलेगी जगह

होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (Holistic Progress Card) के तहत विद्यार्थी की सामान्य जानकारी, स्वयं का परिचय और स्व-मूल्यांकन को भी शामिल किया गया है। प्रशिक्षण में स्व-मूल्यांकन के महत्व और इसे पूरा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें : 5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम

सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के केवल शैक्षणिक प्रदर्शन तक मूल्यांकन को सीमित रखने के बजाय उनके ज्ञानात्मक, भावनात्मक, सामाजिक-भावनात्मक और मनोप्रेरक विकास का समग्र एवं सतत आकलन करना है।

पायलट प्रोजेक्ट के जरिए विद्यार्थियों की अलग-अलग क्षमताओं, कौशल, व्यवहार और सीखने की प्रक्रिया का व्यापक मूल्यांकन किया जाएगा। इससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं : CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी
सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल रही किताबें, भगवान भरोसे चल रही पढ़ाई!
Irregularities in board exam copy checking : 50 नंबर तक की गलती पकड़ी गई
Education Loan Accessibility Crisis : उच्च शिक्षा महंगी हो रही है, गरीब लोगों तक एजुकेशन लोन पहुंच नहीं रहा
छत्तीसगढ़ के Teacher’s सावधान…❗”छुट्टी चाहिए तो 15 जुलाई से करना होगा ऑनलाइन आवेदन” 🔵 आदेश जारी, अब विभागीय पोर्टल से ही स्वीकृत होगा अवकाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Worker Death
Bhilai Worker Death : पुरानी भिलाई में काम के दौरान भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक इकाई…

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर
Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों…

Heart Attack Treatment : सरकारी अस्पताल में हार्ट अटैक की महंगी दवाएं और इंजेक्शन निशुल्क
Heart Attack Treatment : सरकारी अस्पताल में हार्ट अटैक की महंगी दवाएं और इंजेक्शन निशुल्क

हार्ट अटैक के उपचार में इस्तेमाल होने वाली…

PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते
PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते

पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर ने शिक्षा और…

Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर
Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर

छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश (Chhattisgarh Tourism Investment) को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?