सीजी भास्कर, 19 सितंबर। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई इलाकों में साफ दिखाई (Chhattisgarh Monsoon) दे रहा है। 19 सितंबर 2026 तक प्रदेश में औसतन 996.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य औसत 1033.6 मिलीमीटर का 96.4 प्रतिशत है। हालांकि अलग-अलग जिलों में बारिश का आंकड़ा काफी अलग रहा है।
सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में दर्ज की गई है, जबकि कांकेर प्रदेश में सबसे कम बारिश वाला जिला रहा। रायपुर समेत कई जिलों में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश Chhattisgarh Monsoon
आंकड़ों के मुताबिक बलरामपुर में सामान्य की तुलना में 169.7 प्रतिशत बारिश हुई है। जिले में अब तक 1488.5 मिलीमीटर पानी बरसा है। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 138.5 प्रतिशत, रायपुर में 126.9 प्रतिशत और गरियाबंद में 118 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
कांकेर में सबसे कम बारिश
प्रदेश में सबसे कम बारिश कांकेर जिले में हुई है। यहां सामान्य की तुलना में 67 प्रतिशत यानी 945.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सुकमा में 69.3 प्रतिशत और बीजापुर में 70.3 प्रतिशत बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
रायपुर संभाग में भी अच्छी बारिश
रायपुर संभाग में भी मानसून का असर बेहतर रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक 1091.2 मिलीमीटर, महासमुंद में 1128.5 मिलीमीटर और धमतरी में 1061 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
यह भी पढ़ें: Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
एक दिन में कहां कितना पानी बरसा
19 सितंबर के दैनिक आंकड़ों के अनुसार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 17.3 मिलीमीटर, नारायणपुर में 16.5 मिलीमीटर और कांकेर में 16.3 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दिन पूरे प्रदेश में औसतन 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
खबरें और भी हैं…Bagbahara Fire : बागबाहरा में टायर दुकान से उठने लगा धुआं, आग की लपटों ने बढ़ाई लोगों की चिंता


