सीजी भास्कर, 30 सितंबर। बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड में खड़े ट्रकों से बैटरी चोरी करने के मामले का पुलिस (Truck Battery Theft) ने खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई दो ट्रक बैटरियां बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 21 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब चोरी से जुड़े अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।
ट्रांसपोर्ट यार्ड में खड़े ट्रकों को बनाया निशाना Truck Battery Theft
पुलिस के मुताबिक, रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड में कई ट्रक खड़े रहते हैं। इसी दौरान आरोपियों ने मौका देखकर ट्रकों में लगी बैटरियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई। उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने केशव कुमार ध्रुव, सूरज यादव और धनंजय साहू उर्फ राजू को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें…Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा
तीनों आरोपी रिसदा गांव के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव कुमार ध्रुव (26), सूरज यादव (28) और धनंजय साहू उर्फ राजू (21) के रूप में हुई है। तीनों रिसदा गांव के रहने वाले हैं और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।
पूछताछ में चोरी की वारदात को लेकर जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों बैटरियां बरामद कर लीं।
चोरी का पूरा माल बरामद
पुलिस के अनुसार, चोरी की गई दोनों बैटरियों की कीमत करीब 21 हजार रुपए है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त (Truck Battery Theft) की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट यार्ड में खड़े वाहनों से होने वाली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलने की बात कही गई है।
खबरें और भी हैं…Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा
रिपोर्टर – ऐश कुमार सिंह



