सीजी भास्कर, 30 सितंबर। रामानुजगंज में सस्ते दाम पर डीजल दिलाने के नाम पर 1 लाख 8 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने (Diesel Fraud) आया है। पीड़ित गौरव कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने 80 रुपए लीटर में डीजल देने का झांसा दिया था।

1353 लीटर डीजल भरवाया, फिर भेजा क्यूआर कोड Diesel Fraud
29 सितंबर को आरोपी के कहने पर गौरव अपने पिकअप में गैलन और ड्रम लेकर 12वीं बटालियन पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां कुल 1353 लीटर डीजल भरवाया गया।
इसके बाद आरोपी ने अपने भेजे दो क्यूआर कोड पर फोनपे से कुल 1.08 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा। रकम मिलते ही आरोपी ने फोन बंद कर दिया और नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
थाने में शिकायत, जांच की मांग
काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर गौरव को ठगी का एहसास (Diesel Fraud) हुआ। इसके बाद उसने रामानुजगंज थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें…Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही चलेगा।
खबरें और भी हैं…Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत, छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में एक साथ जांच



