सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : तखतपुर में मोबाइल टावर पर युवती के चढ़ने (Mobile Tower Incident) से बुधवार को हड़कंप मच गया। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
यह भी पढ़ें : Brother Murder Case : भाई की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला
पुलिस और स्थानीय लोग समझाने में जुटे
युवती को नीचे उतारने के लिए पुलिस (Mobile Tower Incident) के साथ स्थानीय लोग भी लगातार समझाइश दे रहे हैं। हालांकि, युवती फिलहाल किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी सूचना दी है। टीम की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की तैयारी की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : Income Tax Raid : प्राइम फोकस पर आयकर विभाग की कार्रवाई, खबर सामने आते ही शेयर धड़ाम
दो दिन से क्षेत्र में घूमने की जानकारी
स्थानीय लोगों के अनुसार युवती पिछले दो दिनों से तखतपुर नगर में असामान्य स्थिति में घूम रही थी। कुछ लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। युवती के टावर पर चढ़ने (Mobile Tower Incident) के वास्तविक कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें : CGRERA Action : बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेव्हलपर्स पर 8 लाख का जुर्माना
सुरक्षित उतारने के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारना है। इसके बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और उसके टावर पर चढ़ने के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस और SDRF की टीम युवती को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। घटना (Mobile Tower Incident) के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
खबरें और भी हैं : Antagarh Separate District Demand : अब इस शहर को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, अनिश्चितकालीन धरना शुरू



