सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नगर सीमा से लगे ग्राम चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे 20 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे पर मिला। (Hotel Employee Death Case)
यह भी पढ़ें : Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

होटल में युवक का शव मिलने से परिसर में मचा हड़कंप : Hotel Employee Death Case
मृतक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू, पिता छत्तर के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी होटल पहुंच गए।
यह भी पढ़ें : Hotel Employee : होटल की रसोई में मिला कर्मचारी का शव, पुराने मामले के बीच बढ़ी चर्चा
संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
फिलहाल युवक की मौत (Hotel Employee Death Case) किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को होटल में मिलने बुलाया, कमरे में घुसते ही करने लगा ऐसी डिमांड, प्रेमिका नहीं मानी तो खुद को लगा ली आग
ख़बरें और भी हैं : Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR



