CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyclone Akvan Rainfall Affects : चक्रवाती तूफान अकवान का असर, सरगुजा संभाग में 2 दिन बारिश का अलर्ट; धान खरीदी प्रभावित

Cyclone Akvan Rainfall Affects : चक्रवाती तूफान अकवान का असर, सरगुजा संभाग में 2 दिन बारिश का अलर्ट; धान खरीदी प्रभावित

By Newsdesk Admin
22/11/2026
Share
Cyclone Akvan Rainfall Affects
Cyclone Akvan Rainfall Affects : चक्रवाती तूफान अकवान का असर, सरगुजा संभाग में 2 दिन बारिश का अलर्ट; धान खरीदी प्रभावित

सीजी भास्कर, 22 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब उत्तर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव ने जहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। (Cyclone Akvan Rainfall Affects)

Contents
  • सरगुजा और बलरामपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट : Cyclone Akvan Rainfall Affects
  • बारिश से धान की कटाई और मिंजाई का काम प्रभावित
  • बारिश के कारण धान खरीदी केंद्रों में भी काम बंद : Cyclone Akvan Rainfall Affects
  • मैनपाट और पाट क्षेत्रों में छाए घने बादल
  • दूसरी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है बारिश
  • सोमवार से मौसम साफ होने और ठंड बढ़ने की संभावना : Cyclone Akvan Rainfall Affects

 

यह भी पढ़ें : Bay of Bengal Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में अलर्ट

 

सरगुजा और बलरामपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट : Cyclone Akvan Rainfall Affects

दरअसल, शुक्रवार दोपहर के बाद सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा जिले में 17.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी संभाग के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, सरगुजा और बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर उड़ीसा व पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद, 200 से ज्यादा ट्रेने रद्द, 120 की स्पीड से चलेगी तेज हवाएं

 

बारिश से धान की कटाई और मिंजाई का काम प्रभावित

बारिश का असर (Cyclone Akvan Rainfall Affects ) अब किसानों की मेहनत पर भी पड़ने लगा है। खेतों में पककर तैयार धान की कटाई और मिंजाई का काम प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण कटी हुई धान की फसल भीग गई है, जबकि खेतों में खड़ी फसल को दोबारा सूखने में तीन से चार दिन तक का समय लग सकता है। ऐसे में फिलहाल कटाई का काम रुक गया है।

 

यह भी पढ़ें : गुजरात में भयंकर बारिश के बाद अब अरब सागर में खतरनाक तूफान के आसार, जानें IMD का अपडेट

 

बारिश के कारण धान खरीदी केंद्रों में भी काम बंद : Cyclone Akvan Rainfall Affects

इतना ही नहीं, बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों में भी काम प्रभावित हुआ है। शुक्रवार दोपहर से बारिश शुरू होने के बाद खरीदी का काम बंद करना पड़ा। शनिवार को भी समितियों में धान खरीदी बंद रही। हालांकि, सरगुजा में अभी खरीदी केंद्रों तक ज्यादा धान नहीं पहुंचा है। जो धान खरीदा जा चुका है, उसे बारिश से बचाने के लिए ढंककर रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पेंड्रा-केशकाल में धुंध

Cyclone Akvan Rainfall Affects
Cyclone Akvan Rainfall Affects : चक्रवाती तूफान अकवान का असर, सरगुजा संभाग में 2 दिन बारिश का अलर्ट; धान खरीदी प्रभावित

 

मैनपाट और पाट क्षेत्रों में छाए घने बादल

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। कुछ दिन पहले तक अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, मैनपाट और दूसरे पाट क्षेत्रों में तापमान करीब 7 डिग्री तक पहुंच गया था।

लेकिन बारिश और बादलों के कारण (Cyclone Akvan Rainfall Affects ) तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

वहीं, सरगुजा के मैनपाट सहित दूसरे पाट क्षेत्रों में बादलों की चादर छाई हुई है। मौसम में आए बदलाव से यहां का वातावरण सुहाना हो गया है। हालांकि, किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का कारण बन रही है।

 

यह भी पढ़ें : Balod Heavy Rain Alert : बालोद में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते 61 गांवों पर नजर

 

दूसरी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है बारिश

धान के अलावा मैनपाट में टाउ की फसल को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, टाउ की फसल में इस समय फूल आ चुके हैं। ऐसे में लगातार बारिश से फसल प्रभावित हो सकती है। हालांकि, धान और टाउ को छोड़कर दूसरी फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; पेंड्रा-केशकाल में धुंध

 

सोमवार से मौसम साफ होने और ठंड बढ़ने की संभावना : Cyclone Akvan Rainfall Affects

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से आसमान में छाए बादल धीरे-धीरे छंटने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ ही सरगुजा संभाग में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

फिलहाल उत्तर छत्तीसगढ़ के किसानों की नजरें मौसम पर टिकी हुई हैं। उन्हें बारिश थमने का इंतजार है, ताकि खेतों में रुकी कटाई और मिंजाई का काम दोबारा शुरू किया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार

 

ख़बरें और भी हैं :Bastar Farmers : बेमौसम बारिश से फसल खराब हुई तो 72 घंटे में दें सूचना, किसानों को मिलेगा बीमा का लाभ

Sakti Baby Death Case : 3 माह की बच्ची का शव ड्रम में मिला, माता-पिता गिरफ्तार
चक्रधर समारोह-2025 में अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मलखम्ब दल का होगा विशेष प्रदर्शन
CG News 🛑 T-20 फायनल मुकाबले पर ऑनलाइन बेटिंग में‌ लगा 5 करोड़ का दांव 🛑 72 एटीएम, 21 मोबाइल, 26 सिम, 37 चेक बुक और दो बाइक समेत 85 बैंक खातों पुलिस ने किए फ्रीज
Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पानी की तलाश में जंगल छोड़ गांव पहुंचे हाथी, फसलें तबाह

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Akvan Rainfall Affects
Cyclone Akvan Rainfall Affects : चक्रवाती तूफान अकवान का असर, सरगुजा संभाग में 2 दिन बारिश का अलर्ट; धान खरीदी प्रभावित

Cyclone Akvan Rainfall Affects : उत्तर छत्तीसगढ़ के…

Yogi Adityanath Mother Funeral
Yogi Adityanath Mother Funeral : मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए CM योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Yogi Adityanath Mother Funeral : मां को अंतिम…

Rahul Gandhi Remark
Rahul Gandhi Remark : राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस से पूछे 4 सवाल

Rahul Gandhi Remark : संगठन के महासचिव और…

Korba JB Hotel Gambling Case
Korba JB Hotel Gambling Case : कोरबा के JB होटल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 18,800 रुपए जब्त

Korba JB Hotel Gambling Case : गौरतलब है…

Paddy Crop Loss Compensation Demand
Paddy Crop Loss Compensation Demand : धान नुकसान पर कांग्रेस की मांग, किसानों को ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार: दीपक बैज

Paddy Crop Loss Compensation Demand : खराब मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?