CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DNA Test Verdict  : डीएनए जांच में बेटा साबित, पिता को हर महीने 5 हजार रुपये देने होंगे

DNA Test Verdict  : डीएनए जांच में बेटा साबित, पिता को हर महीने 5 हजार रुपये देने होंगे

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share
DNA Test Verdict  : डीएनए जांच में बेटा साबित, पिता को हर महीने 5 हजार रुपये देने होंगे
DNA Test Verdict  : डीएनए जांच में बेटा साबित, पिता को हर महीने 5 हजार रुपये देने होंगे

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भरण-पोषण के एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि डीएनए जांच (DNA Test Verdict) से किसी व्यक्ति के जैविक पिता होने की पुष्टि हो चुकी है, तो वह नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। कोर्ट ने जैविक पिता को बच्चे के लिए हर महीने 5 हजार रुपये देने का आदेश दिया है। हालांकि, महिला की भरण-पोषण संबंधी अपील खारिज कर दी गई।

Contents
  • डीएनए रिपोर्ट से पितृत्व हुआ साबित : DNA Test Verdict
  • बच्चे को अपना मानने से किया था इनकार
  • फैमिली कोर्ट ने खारिज की थी याचिका
  • महिला की अपील खारिज, बच्चे को मिली राहत
  • 1 सितंबर से हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

यह भी पढ़ें : HIV संक्रमित होने का दावा, फिर भी बेटी को भरण-पोषण देना होगा – हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

डीएनए रिपोर्ट से पितृत्व हुआ साबित : DNA Test Verdict

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने पुलिस जांच के दौरान कराई गई डीएनए जांच (DNA Test Verdict) की रिपोर्ट रखी गई, जिसमें युवक के बच्चे का जैविक पिता होने की पुष्टि हुई थी।

मामले में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा निवासी महिला ने फैमिली कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 125 के तहत भरण-पोषण की याचिका दायर की थी। महिला का कहना था कि उसकी पहचान सीपत चौक के पास दुकान चलाने वाले युवक से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की और बाद में मांग भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें :हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विधवा बहू को ससुर से मिलेगा भरण-पोषण

DNA Test Verdict  : डीएनए जांच में बेटा साबित, पिता को हर महीने 5 हजार रुपये देने होंगे
DNA Test Verdict  : डीएनए जांच में बेटा साबित, पिता को हर महीने 5 हजार रुपये देने होंगे

बच्चे को अपना मानने से किया था इनकार

महिला के अनुसार 16 जून 2022 को बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन युवक ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया। बाद में महिला को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

युवक ने महिला के आरोपों से इनकार किया। उसका कहना था कि वह पहले से शादीशुदा है और महिला को इसकी जानकारी थी। उसने आरोप लगाया कि शादी का दबाव बनाने के लिए उसके खिलाफ दुष्कर्म और अन्य मामलों में शिकायत दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें :Child Maintenance Order Chhattisgarh: हाई कोर्ट ने दादा को बच्चों के भरण-पोषण का जिम्मेदार ठहराया

फैमिली कोर्ट ने खारिज की थी याचिका

फैमिली कोर्ट ने 29 दिसंबर 2025 को महिला और बच्चे की भरण-पोषण याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद महिला और उसके तीन वर्षीय बच्चे ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन दायर की।

याचिका में बताया गया कि पुलिस जांच के दौरान हुई डीएनए जांच (DNA Test Verdict) में युवक के बच्चे का जैविक पिता होना साबित हो चुका है। इसके अलावा सिरगिट्टी थाने में हुए एक समझौते के दौरान भी युवक ने बच्चे को अपने पास रखने की बात स्वीकार की थी।

यह भी पढ़ें : एडल्ट्री में रहने वाली पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं:हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द किया; शादी के बाद देवर के साथ अफेयर था

महिला की अपील खारिज, बच्चे को मिली राहत

हाईकोर्ट ने महिला को भरण-पोषण नहीं देने के फैमिली कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। हालांकि, बच्चे के मामले में कोर्ट ने अलग दृष्टिकोण अपनाया।

कोर्ट ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट से बच्चे का पितृत्व स्पष्ट रूप से साबित हो चुका है। तीन वर्षीय बच्चे की अपनी कोई आय नहीं है, इसलिए उसकी बुनियादी जरूरतों और उचित परवरिश की जिम्मेदारी पिता की है।

यह भी पढ़ें :तलाक के बाद भी भरण-पोषण जरूरी: हाईकोर्ट ने कहा- जब तक दूसरी शादी नहीं होती, जिम्मेदारी पहले पति की..

1 सितंबर से हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

हाईकोर्ट ने बच्चे को राहत देते हुए जैविक पिता को 1 सितंबर 2026 से हर महीने 5 हजार रुपये भरण-पोषण देने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश से स्पष्ट है कि पितृत्व साबित होने के बाद नाबालिग बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से पिता केवल इस आधार पर बच नहीं सकता कि उसने बच्चे को अपना मानने से इनकार किया था। यह फैसला डीएनए जांच (DNA Test Verdict) के आधार पर बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : HIV संक्रमित होने का दावा, फिर भी बेटी को भरण-पोषण देना होगा – हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव
Detergent Truck Gutkha : डिटर्जेंट की आड़ में चल रही थी गुटखे की तस्करी, एक ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
कोरबा में 6 फीट का नाग Korba Snake Rescue: बाल्टी में कुंडली मारकर बैठा था, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
RMC Officers Transfer : नगर निगम रायपुर में बदली जिम्मेदारियां, कई जोनों में इंजीनियरिंग अमले का फेरबदल
Vivo V80 Price Leak : Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कीमत हुई लीक! जानें कितने में आ सकता है नया फोन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ahivara Amrut 2 Park Tender : अहिवारा में अमृत-2 के पार्क निर्माण पर सवाल, फर्म के अनुभव और स्थल चयन की जांच की मांग
Ahivara Amrut 2 Park Tender : अहिवारा में अमृत-2 के पार्क निर्माण पर सवाल, फर्म के अनुभव और स्थल चयन की जांच की मांग

2.16 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना (Ahivara…

Navratri Security : नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध
Navratri Security : नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध

वरात्रि में सुरक्षा (Navratri Security) को लेकर पुलिस…

Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण, विभाग ने बताई वजह
Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण, विभाग ने बताई वजह

भर्ती में नई श्रेणी को शामिल करना विधिक…

Abhanpur Murder Case : पत्नी के चरित्र पर विवाद, बेटे ने चाकू से वार कर पिता की हत्या की
Abhanpur Murder Case : पत्नी के चरित्र पर विवाद, बेटे ने चाकू से वार कर पिता की हत्या की

पुलिस की जांच और पूछताछ में मामला सामने…

Chitrakote Waterfall : चित्रकोट की खूबसूरती पर मुग्ध हुए देशभर के अधिकारी, गौर नृत्य से हुआ स्वागत
Chitrakote Waterfall : चित्रकोट की खूबसूरती पर मुग्ध हुए देशभर के अधिकारी, गौर नृत्य से हुआ स्वागत

स्तर के प्राकृतिक नजारे (Chitrakote Waterfall) देखने पहुंचे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?