CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला

Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला

By Newsdesk Admin
13/09/2026
Share
Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला
Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। अश्लील टिप्पणी का विरोध (Magarlod Blade Attack) करने पर आरोपी ने कथित तौर पर सर्जिकल ब्लेड से युवक की पीठ पर वार कर दिया। घटना के बाद मगरलोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • विरोध के बाद गाली-गलौज और हमला
  • निशानदेही पर ब्लेड बरामद
  • आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
  • असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्ती

 

यह भी पढ़ें…Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

 

मामला धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र का है। 6 सितंबर 2026 को रायपुर के खमतराई निवासी पप्पू साहू अपने परिवार के साथ ग्राम चन्द्रसुर में अपने भांजा-दामाद मुरली साहू के घर आयोजित छठठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे घर के पास गली में परसदा निवासी डोमेश्वर साहू द्वारा उनकी भांजी पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी किए जाने का उन्होंने विरोध किया।

 

यह भी पढ़ें…Smart Meter Sihawa : स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, लक्ष्मी ध्रुव बोलीं- गरीबों का बढ़ा बिजली बिल

 

विरोध के बाद गाली-गलौज और हमला

पुलिस के अनुसार, अश्लील टिप्पणी का विरोध किए जाने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने जेब से सर्जिकल ब्लेड निकालकर प्रार्थी की पीठ पर बाएं कंधे के नीचे वार कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 

यह भी पढ़ें…Solar Pump Dhamtari : 6 महीने से बंद सोलर पंप, शिकायत के बाद भी नहीं मिला पानी

 

घटना में सर्जिकल ब्लेड से हमला (Magarlod Blade Attack) किए जाने के आरोप के आधार पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 165/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

यह भी पढ़ें…Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

 

निशानदेही पर ब्लेड बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में इस्तेमाल ब्लेड को ग्राम चन्द्रसुर में स्वागत गेट के पास छिपाकर रखने की जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें… Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट

 

पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड (Magarlod Blade Attack) बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, एक नग सर्जिकल ऑपरेशन ब्लेड प्लास्टिक कवर सहित जब्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

 

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर साहू, पिता गोवर्धन साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी परसदा, भाठापारा वार्ड नंबर 11, थाना राजिम, जिला गरियाबंद को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ दर्ज धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

यह भी पढ़ें…School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

 

न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की विवेचना कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और ब्लेड बरामदगी (Magarlod Blade Attack) के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

 

 

यह भी पढ़ें…H1N1 Cases Bastar : बस्तर में स्वाइन फ्लू के 4 मरीज भर्ती, मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार

 

 

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्ती

धमतरी पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गुंडा-बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अश्लीलता, गाली-गलौज, मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें…CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण

 

पुलिस ने महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मगरलोड क्षेत्र में ब्लेड से हमला (Magarlod Blade Attack) करने के मामले में आरोपी जेल भेजा जा चुका है।

 

खबरें और भी हैं : Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

🛑 मोबाईल दुकान के ऊपर सजी थी जुआ की महफ़िल 🛑 पुलिस को देख मची अफरा तफरी 🛑 भिलाई के दस नामचीन जुआरी गिरफ्तार
लाश के साथ दुष्कर्म करने वाला सीरियल किलर पकड़ाया, 25 दिन में कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और महाराष्ट्र अलग-अलग राज्यों में 5 लोगों की हत्या, 5 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में हो रहा रोज खुलासा
Pregnant Girlfriend Murder : प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी ने सिर काटकर शव गंगा में बहाया
घर का तोड़ा ताला और पेटी से आधार कार्ड और कैश ले गायब मोहल्ले के दोनों युवक जामुल पुलिस की गिरफ्त में
Raipur Crime : रायपुर में चिकन सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, नशा करने से मना करने पर युवकों ने किया वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?