CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

By Newsdesk Admin
13/09/2026
Share
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत (Bijapur Eklavya School Complaint) पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संज्ञान लेते हुए बीजापुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Contents
  • कलेक्टर को जांच के निर्देश
  • बालिका छात्रावासों का होगा निरीक्षण
  • बिना डर अपनी बात कहें छात्राएं
  • शिकायत दबाई तो तय होगी जवाबदेही
  • बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

 

यह भी पढ़ें… Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या असुरक्षित वातावरण से जुड़ी शिकायत मिलने पर तत्काल और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि शिकायत की अनदेखी, उसे दबाने या कार्रवाई में देरी की बात सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

 

कलेक्टर को जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार संबंधी समाचार पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कलेक्टर विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक को मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें…CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

 

बीजापुर एकलव्य विद्यालय मामले की जांच (Bijapur Eklavya School Complaint) में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर बिना किसी विलंब के विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर शिकायत को दबाने या छिपाने का प्रयास अथवा कर्तव्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी।

 

यह भी पढ़ें…England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट

 

बालिका छात्रावासों का होगा निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को बालिका छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इन संस्थानों में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी नियमित जांच की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें…Ganja Smuggling Ambikapur : गांजा तस्करी की आशंका में स्कार्पियो जब्त, दो गिरफ्तार, गन्ने के खेत में 3 किमी दौड़ाकर पकड़ा

 

छात्रावास अधीक्षकों और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों की उपस्थिति, परिसर की सुरक्षा तथा बच्चों की शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था की भी समीक्षा होगी। बालिका छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था (Bijapur Eklavya School Complaint) को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें…Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

 

बिना डर अपनी बात कहें छात्राएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासीय विद्यालय और छात्रावास बच्चों के लिए केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि उनके घर की तरह हैं। अभिभावक भरोसे के साथ अपने बच्चों को इन संस्थानों में भेजते हैं। इस भरोसे की रक्षा करना प्रशासन और संस्थान से जुड़े प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है।

 

यह भी पढ़ें… Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

उन्होंने अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिसमें छात्राएं बिना किसी भय और संकोच के अपनी बात रख सकें। छात्राओं की शिकायत सुनने की व्यवस्था (Bijapur Eklavya School Complaint) प्रभावी और संवेदनशील होनी चाहिए, ताकि किसी भी समस्या की जानकारी समय पर सामने आ सके।

 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

 

शिकायत दबाई तो तय होगी जवाबदेही

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों से जुड़ी शिकायतों में केवल शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है। नियमित निरीक्षण, सतत संवाद और प्रभावी निगरानी के जरिए असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान पहले ही की जानी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें… Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

 

यदि दुर्व्यवहार, उत्पीड़न, डराने-धमकाने या असुरक्षित माहौल से जुड़ी कोई शिकायत सामने आती है तो संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से तत्काल कार्रवाई करें। जरूरत पड़ने पर प्रभावित छात्राओं को काउंसलिंग और जरूरी सहायता (Bijapur Eklavya School Complaint) भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें…Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर में सड़क निर्माण पर ठेकेदारों का अतिरिक्त भुगतान का दबाव, 70 करोड़ के काम पर संकट

 

बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की बेटियां निर्भय होकर पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को पूरा करें, इसके लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की साझा जिम्मेदारी है। आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें…Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

 

उन्होंने दोहराया कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई (Bijapur Eklavya School Complaint) सुनिश्चित की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

खबरें और भी हैं : Mungeli Crime News : मुंगेली में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद

Sai Traders Robbery : भिलाई में आधी रात की सेंधमारी, साई ट्रेडर्स से ढाई लाख के करीब नकदी गायब, CCTV रहस्य बना
Patwari Resource Allowance : पटवारियों के संसाधन भत्ता की मिल स्वीकृति, बजट में किया गया शामिल
Elephant On Highway : हाईवे पर आधे घंटे डटा लोनर हाथी, दोनों ओर लगी वाहनों की कतार
Nakti Case : नकटी मामले में कांग्रेस एक्शन मोड में, आज जांच रिपोर्ट जारी करेगी; राज्यपाल से मुलाकात की मांग
Startup Center : 105 करोड़ से बनेगा स्टार्टअप सेंटर, ग्रामीण इंटरनेट के लिए 3928 करोड़ मंजूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?