CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

By Newsdesk Admin
17/09/2026
Share
Takhatpur School
Takhatpur School

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। तखतपुर विकासखंड के भरारी स्थित तेलियापुरान शासकीय प्राथमिक शाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल में बच्चों से कराए (Takhatpur School) जा रहे काम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में बच्चे करीब 15 से 20 लीटर पानी से भरी भारी बाल्टी टॉयलेट की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं।

Contents
  • बाल्टी नहीं उठी तो घसीटकर ले गए Takhatpur School
  • डीईओ ने दिए संयुक्त जांच के निर्देश
  • पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

वीडियो में कुछ बच्चे पानी से भरी बाल्टी उठाने की कोशिश करते नजर आते हैं। वजन अधिक होने पर जब वे बाल्टी नहीं उठा पाए तो उसे जमीन पर घसीटते हुए टॉयलेट तक ले जाते दिखाई दिए। हालांकि, बच्चों से नियमित रूप से यह काम कराए जाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Takhatpur School

बाल्टी नहीं उठी तो घसीटकर ले गए Takhatpur School

 

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों से पूछता सुनाई दे रहा है कि क्या उनसे रोज इसी तरह पानी की बाल्टी उठवाई जाती है। बच्चों से शिक्षक का नाम पूछे जाने पर लकड़ा नाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि संबंधित शिक्षक की भूमिका की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

डीईओ ने दिए संयुक्त जांच के निर्देश

 

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक को संयुक्त जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

डीईओ के मुताबिक फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चों से पानी की बाल्टी उठवाने के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होगी।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

 

बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूलों में बच्चों के साथ व्यवहार को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। मस्तूरी विकासखंड के बिटकुली प्राथमिक स्कूल में एक बीमार बच्ची से उल्टी साफ कराने का आरोप लगा था। मामले में प्रधान पाठक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।

यह भी पढ़ें: Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

अब भरारी के स्कूल का वीडियो सामने आने के बाद बच्चों से स्कूल में कराए जाने वाले काम और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चों से पानी की बाल्टी किसके निर्देश पर उठवाई गई थी।

खबरें और भी हैं…Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन

बिलासपुर में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर फुहारों से राहत, रायपुर में 44°C पार का अनुमान
कोंडागांव पुलिस की नई पहल ‘आरोहण’, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग
मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे तोखन साहू 🟦 कांग्रेस के देवेंद्र यादव को दी थी पटखनी 🟩 बिलासपुर सांसद के पास PMO से आया कॉल 🟧 पंच से तय किया संसद तक का सफर अब बनेंगे मंत्री
झारखंड का देश में बजा डंका, PM पुरस्कार मिलने पर DM रविशंकर बोले- ‘इसका क्रेडिट…’
UPSC CSE 2025 : इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 8 दिसंबर से शुरू होंगे पर्सनैलिटी टेस्ट—रिपोर्टिंग टाइम, प्रक्रिया और पूरी डिटेल जानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?