सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर फैक्ट्री में कोयला डंपिंग के दौरान बड़ा हादसा (Bilaspur Accident) हो गया। एचपी लोडर की चपेट में आने से 39 वर्षीय कर्मचारी राकेश लहरे की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम का बताया जा रहा है।
राकेश हरदी भाठा का रहने वाला था और फैक्ट्री में कोयला डंप कराने के काम की निगरानी कर रहा था। इसी दौरान लोडर को पीछे करते समय वह उसकी चपेट में आ गया।

लोडर का पहिया ऊपर से गुजरा Bilaspur Accident
जानकारी के मुताबिक राकेश ने लोडर चालक को काम से जुड़ी जानकारी दी थी। इसके बाद वह वाहन से कुछ पीछे जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान चालक ने लोडर पीछे किया और राकेश उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। लोडर चालक की भूमिका समेत हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


