सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर । दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले धरने को रोकने के लिए दिल्ली को जेल में तब्दील कर दिया गया है। (Deepak Baij Stastement On Protest)
- इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान : Deepak Baij Stastement On Protest
- केंद्र सरकार पर दीपक बैज ने लगाया आरोप
- किसानों और मजदूरों की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना
- 10 हजार नौकरियों के दावे पर दीपक बैज ने पूछे सवाल
- ट्रेनों के संचालन की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप
- जल, जंगल और जमीन उद्योगपतियों को सौंपने के आरोप पर सरकार से जवाब मांगा
इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान : Deepak Baij Stastement On Protest
बैज के मुताबिक, जगह-जगह घेराबंदी की गई है, सड़कें बंद हैं और वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने एंबुलेंस को भी नहीं बख्शने का आरोप लगाया। बैज ने कहा कि सरकार डरी हुई है और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग
केंद्र सरकार पर दीपक बैज ने लगाया आरोप
भाजपा के कांग्रेस पर संविधान को हाईजैक करने की कोशिश के आरोप पर पलटवार करते हुए बैज ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का काम किया है। उन्होंने मांग की कि अगर सरकार में इंसानियत है, तो प्रधानमंत्री और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : CG Political News : राज्य में प्रशासनिक अराजकता हावी, सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची : दीपक बैज
किसानों और मजदूरों की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना
छत्तीसगढ़ में गन्ने की 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की घोषणा पर भी बैज ने सवाल (Deepak Baij Stastement On Protest) उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है और मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उनके मुताबिक, सरकार की घोषणाओं से किसानों को वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा।

10 हजार नौकरियों के दावे पर दीपक बैज ने पूछे सवाल
वहीं, रोजगार मेले के जरिए करीब 10 हजार नौकरियां देने के सरकार के दावे पर बैज ने कहा कि प्रदेश में अब भी एक लाख से अधिक पद खाली हैं। उन्होंने आरोप (Deepak Baij Stastement On Protest) लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह कर रही है।
ट्रेनों के संचालन की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के छत्तीसगढ़ दौरे पर निशाना साधते हुए बैज ने कहा कि देश में रेल व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेनों के संचालन में समस्याओं के बावजूद सरकार नए उद्घाटनों पर ध्यान दे रही है। बैज ने कहा कि पहले दिल्ली से ट्रेनों का संचालन सुचारु किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Political tension in Bhilai and Bilaspur : भाजयुमो ने राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला फूंका
जल, जंगल और जमीन उद्योगपतियों को सौंपने के आरोप पर सरकार से जवाब मांगा
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी बैज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पर निशाना साधा। उन्होंने जंगलों की कटाई और जल, जंगल, जमीन उद्योगपतियों को सौंपे जाने के आरोप (Deepak Baij Stastement On Protest) लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा।
ख़बरें और भी हैं :Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा


