सीजी भास्कर, 20 नवम्बर । रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन ढाबों और फास्ट फूड सेंटर को सील कर दिया है। जांच के दौरान आमंत्रण ढाबा एंड रेस्टोरेंट में एक्सपायरी आटे से रोटियां बनाई जा रही थीं। वहीं, एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की 10 बोतलें भी मिलीं। (Raigarh Expired Flour Raid)

आमंत्रण ढाबा एंड रेस्टोरेंट पांच दिन के लिए सील : Raigarh Expired Flour Raid
विभाग ने आमंत्रण ढाबा को 5 दिन और NH-49 ढाबा व चंपारण फास्ट फूड सेंटर को 3-3 दिन के लिए सील किया है। तीनों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग का 15 दिवसीय जांच अभियान जारी
जांच में साफ-सफाई की कमी, शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखने और अन्य खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन भी सामने आया। विभाग का 15 दिवसीय जांच अभियान जारी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें :Insect Food Department Action : मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने बंद करने का नोटिस दिया


