सीजी भास्कर, 15 सितम्बर। अमेरिकी सांसदों ने रूस पर प्रतिबंधों से जुड़े एक विधेयक में कई संशोधन प्रस्तावित किए हैं। इनमें भारत समेत रूस के प्रमुख तेल व्यापारिक साझेदारों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रावधान शामिल है। हालांकि, एक अन्य संशोधन में इस टैरिफ प्रावधान को पूरी तरह हटाने की मांग की गई है। अब इन प्रस्तावों पर अमेरिकी संसद के निचले सदन में चर्चा होनी है। (US 100 Percent Tariff on India)
यह भी पढ़ें : वक्फ संशोधन बिल पर सियासी महाभारत! खत्म करने को केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
रूस के तेल कारोबार को निशाना बनाने की तैयारी : US 100 Percent Tariff on India
अमेरिका की ओर से लाए गए प्रतिबंध विधेयक का उद्देश्य रूस की ऊर्जा आय और उसके कथित ‘शैडो फ्लीट’ पर कार्रवाई करना है। अमेरिका का आरोप है कि रूस कच्चे तेल के कारोबार से होने वाली आय का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहा है। प्रस्ताव में राष्ट्रपति को रूस के प्रमुख तेल व्यापारिक साझेदार देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने की बात कही गई है।
इस विधेयक में रूस के साथ ऊर्जा कारोबार करने वाले देशों पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की गई है। यदि प्रस्तावित प्रावधान लागू होता है, तो रूस से तेल खरीदने वाले प्रमुख देशों के साथ अमेरिकी व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : Conversion Law Chhattisgarh : शीतकालीन सत्र में गृहमंत्री पेश करेंगे धर्मांतरण संशोधन विधेयक

भारत और चीन समेत कई देशों का नाम
एक प्रस्तावित संशोधन में भारत और चीन के अलावा तुर्की, अजरबैजान, हंगरी, स्लोवाकिया, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, कजाकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का नाम शामिल किया गया है। इन देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने का प्रावधान प्रस्ताव में रखा गया है।
इससे पहले सीनेट में पारित विधेयक में रूस के व्यापारिक साझेदारों के नाम सीधे तौर पर शामिल नहीं किए गए थे। हालांकि, उसमें मात्रा के आधार पर रूस से तेल और गैस खरीदने वाले पांच सबसे बड़े आयातकों का उल्लेख किया गया था।
यह भी पढ़ें : Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
टैरिफ हटाने का भी प्रस्ताव : US 100 Percent Tariff on India
विधेयक के एक प्रावधान का विरोध करते हुए एक अन्य संशोधन में राष्ट्रपति को रूस के व्यापारिक साझेदारों पर व्यापक द्वितीयक टैरिफ लगाने का अधिकार देने वाले प्रावधान को हटाने की मांग की गई है। इसके अलावा प्रतिबंधों में कुछ परिस्थितियों में अस्थायी छूट देने और यूक्रेन को रक्षा सामग्री एवं सेवाओं की खरीद के लिए 15 अरब डॉलर तक का प्रत्यक्ष ऋण देने से जुड़े प्रस्ताव भी रखे गए हैं।
अमेरिकी संसद की संबंधित समिति ने इन संशोधनों को सार्वजनिक कर दिया है। अब विधेयक को सदन से मंजूरी मिलना बाकी है। इसके बाद ही इसे राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेजा जा सकेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में यह तय होगा कि भारत समेत रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर प्रस्तावित 100 प्रतिशत टैरिफ लागू करने का अधिकार दिया जाता है या इस प्रावधान को हटा दिया जाता है।
यह भी पढ़ें : LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ख़बरें और भी हैं : Commercial LPG Supply Limited: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सप्लाई सीमित, सरकार ने कहा—घरेलू LPG का पर्याप्त स्टॉक; शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी



