CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra

सीजी भास्कर, 14 अगस्त। बिलासपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पहली बार महिलाओं के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ करीब ढाई किलोमीटर तक यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, भाजपा कार्यकर्ता, स्काउट-गाइड, एनसीसी और एनएसएस के सदस्य शामिल हुए। (Bilaspur Tiranga Yatra)

Contents
  • महिलाओं ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व : Bilaspur Tiranga Yatra
  • रिवर-व्यू में RPF बैंड की प्रस्तुति ने बांधा देशभक्ति का समां

यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ में बीजेपी का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: सांसद, विधायक समेत पदाधिकारियों को मिली 50-50 झंडे बांटने की जिम्मेदारी

महिलाओं ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व : Bilaspur Tiranga Yatra

यात्रा राजकिशोर नगर चौक से शुरू होकर लिंगियाडीह चौक स्थित भारतमाता चौक तक पहुंची। यहां भारत माता की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में महिला पार्षदों और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए विधायक सुशांत शुक्ला की टीम ने महिलाओं को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी थी। महिलाओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जबकि पुरुष कार्यकर्ता उनके पीछे चलते रहे।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मातृ शक्ति की सहभागिता से यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक बनी है। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं का सड़कों पर उतरना देश के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की यह भागीदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें :“तिरंगा यात्रा” में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, सिने अभिनेत्रियों ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान, कहा – “विधायक रिकेश का हर आयोजन अनूठा और सफल है”

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra :  महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

 

रिवर-व्यू में RPF बैंड की प्रस्तुति ने बांधा देशभक्ति का समां

स्वतंत्रता दिवस से पहले रिवर-व्यू में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त आयोजन में RPF बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम (Bilaspur Tiranga Yatra) की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से हुई। इसके बाद ‘दिल दिया है, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे गीतों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। RPF बैंड ग्रुप ने एसके पॉल की अगुवाई में इंस्ट्रूमेंट के जरिए प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता, पानी बचाने और शहर को साफ रखने के लिए जागरूक रहने की अपील की।

एसएसपी रजनेश सिंह ने युवाओं से महापुरुषों को आदर्श मानकर मेहनत से करियर बनाने, कानून का पालन करने और नशे से दूर रहने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र और तिरंगे के प्रति सम्मान व जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एसडीएम मनीष साहू, निगम अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, RPF के असिस्टेंट कमांडेंट सैयद निहाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :वैशाली नगर में “तिरंगा रैली” की धूम, हजारों बाईक सवार पहुंचे, सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पर जगह-जगह हुई फूलों की बरसात, MLA रिकेश सेन ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील

Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
Raigarh Rape Case : रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Domestic Theft Case Durg: भरोसे की आड़ में घर के भीतर चोरी, नौकरानी निकली साजिश की मास्टरमाइंड
Bastar Naxal Free Development 2026: नक्सल प्रभाव घटा, 400 सुरक्षा कैंप अब बनेंगे विकास केंद्र
बस में यात्री से 46 लाख की चांदी बरामद, दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने किया जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?